टीकाकरण में बिलासपुर अव्वल

By: Sep 14th, 2017 12:02 am

अभी तक 95.6 प्रतिशत बच्चों को लगाए रूबेला इंजेक्शन

बिलासपुर — देश में रूबेला व खसरा जैसी जानलेवा बीमारी को जड़ से खत्म करने के लिए हिमाचल प्रदेश में शुरू किए एमआर टीकाकरण कैंपेन में बिलासपुर जिला सबसे आगे है। यह अभियान प्रदेश भर में 30 अगस्त को शुरू किया था। जिसमें स्वास्थ्य विभाग द्वारा हर जिला में टीमों का गठन किया था। इन टीमों द्वारा स्कूल व घर-घर जाकर नौ माह से 15 साल के बच्चे को एमआर टीकाकरण किया जा रहा है। इस दौरान दो सप्ताह में स्वास्थ्य विभाग बिलासपुर द्वारा 95.6 प्रतिशत अपना टारगेट पूरा कर लिया है। वहीं, प्रदेश के छोटे जिलों में यह अभियान लाहुल-स्पीति व किन्नौर ने यह टारगेट पूर्ण कर लिया है, परंतु बाकी बचे दस बड़े जिलों में अब तक के आंकड़ों में बिलासपुर प्रदेश भर में अव्वल रहा है। गौर हो कि इस दौरान इस भयानक बीमारी से लड़ने के लिए केंद्र स्वास्थ्य मंत्रालय दिल्ली यह अभियान शुरू किया। इसका शुभारंभ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा द्वारा किया गया था। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री का कहना है कि रूबेला व खसरा बीमारी को जड़ से खत्म करने के लिए यह टीकाकरण शुरू किया है।

इतने बच्चों का हुआ टीकारण

जिला      टारगेट     टीकाकरण

बिलासपुर 95.6      89509

चंबा       56.0      160222

हमीरपुर   61.2      107616

कांगड़ा    70.1      390814

कुल्लू      60.7      132333

मंडी       70.0      267596

शिमला    81.2       199189

सिरमौर    45.6      179534

सोलन     56.0      209591

ऊना       81.5       128047


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App