डोनेशन न देने वाले श्रमिक चुनाव से होंगे बाहर

By: Sep 13th, 2017 12:05 am

बरमाणा – दि गागल एसीसी फैक्टरी मजदूर संघ बरमाणा इकाई का साधारण अधिवेशन अध्यक्ष काला राम कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस मौके पर काला राम कश्यप ने सभा में उपस्थित सभी श्रमिकों का धन्यवाद किया और अपने कार्यकाल में हुए कार्य की विस्तृत जानकारी दी।  उन्होंने कहा कि जिन श्रमिकों ने यूनियन का चंदा नियमित रूप से नहीं दिया है, वे श्रमिक आगामी अधिवेशन में प्रवेश के पात्र नहीं होंगे। इसके अलावा वर्ष 2010 से 2017 तक जिन्होंने यूनियन का चंदा कोषाध्यक्ष के पास जमा नहीं करवाया है, वे अपने आप ही चुनाव/अधिवेशन से बाहर हो गए हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय मजदूर संघ एक गैर राजनीतिक संगठन है। इसमें चुनाव प्रक्रिया भारतीय मजदूर संघ के विधान के अनुसार होगी। पूरे भारत में हमारी चुनाव प्रक्रिया एक जैसी ही है। जिन लोगों को राजनीति का बड़ा शौक है वे राजनीति मंच पर जाएं और वहां से चुनाव लड़ें। तब उन्हें अपना कद भी मालूम हो जाएगा। इस अवसर पर नानक चंद, अमित कुमार, पुरुषोत्तम सिंह, मस्तराम, रूपलाल, राजकुमार, प्रेम लाल, चमन व विजय कुमार आदि उपस्थित रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App