दक्षिण भारत के मंदिर

By: Sep 9th, 2017 12:07 am

दक्षिण भारत के मंदिरदक्षिण भारत में अनेक प्रसिद्ध मंदिर हैं। इन मंदिरों में लोगों की गहरी आस्था व श्रद्धा है। यहां के ज्यादातर मंदिरों में वास्तु सिद्धांतों का पालन किया जाता है। ऐसे ही कुछ  मंदिर हैं, जो अपनी भव्यता और सुंदर निर्माण कला के चलते दुनिया भर में प्रसिद्ध हैं।

तिरुपति बालाजी मंदिर- तिरुपति बालाजी मंदिर विश्व का सबसे अमीर मंदिर है। यह मंदिर केवल भारत में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। इसलिए यहां पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है।

मीनाक्षी सुंदरेश्वर मंदिर- मीनाक्षी सुंदरेश्वर मंदिर भारत के सबसे खूबसूरत मंदिरों में एक है। इस मंदिर की आकृति अद्भुत और कलाकृति देखने योग्य है।

कांचीपुरम मंदिर- तमिलनाडु राज्य में स्थित कांचीपुरम मंदिर द्रविड़ आर्किटेक्चर की तर्ज पर बना है। यह भगवान शिव को समर्पित है। इस मंदिर का प्रमुख आकर्षण यहां पत्थरों पर बनी अद्भुत कलाकृति है, जो आपको कला के एक नए स्तर से परिचित करवाता है।

लेपाक्षी मंदिर- लेपाक्षी मंदिर दक्षिण भारत के सबसे अधिक आश्चर्य वाले मंदिरों में से एक है। यह मंदिर अद्भुत आर्किटेक्चर का एक बेहतरीन नमूना है।

बृहदेश्वर मंदिर-बृहदेश्वर मंदिर दक्षिण भारत के तमिलनाडु राज्य में स्थित है। इस मंदिर की बाहरी दीवारों पर बनी खुबसूरत कलाकृति मन मोह लेती हैं। इसकी खूबसूरत मूर्तियां और पेंटिंग देखने योग्य हैं।

मल्लेश्वर मंदिर- मल्लेश्वर मंदिर का अद्भुत आर्किटेक्चर इसकी खूबसूरती में चारचांद लगाता है।

रंगनाथस्वामी मंदिर- रंगनाथस्वामी मंदिर तमिलनाडु राज्य में स्थित है। इस मंदिर की खुबसूरत एवं वृहद संरचना देखने योग्य है। मंदिर के ऊंचे टावर और लगभग 1000 खंभे इसकी खूबसूरत संरचना को और अधिक विस्तार देते हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App