नारायणगढ़ में 15 पाषर्दों को नोटिस

By: Sep 14th, 2017 12:01 am

नारायणगढ़ —  नगरपालिका चेयरपर्सन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए प्रशासन ने 29 सितंबर तय कर दी है। प्रशासन ने निर्वाचित 15 पाषर्दों को नोटिस दिया है कि निश्चित तारीख पर सुबह 11 बजे नगरपालिका नारायणगढ़ के प्रधान कक्ष में चर्चा होगी। इस बारे में उपायुक्त अंबाला, उप अधीक्षक पुलिस नारायणगढ़ और सचिव नगरपालिका को भी सूचित किया गया है। असंतुष्ट पाषर्दों को अब अविश्वास प्रस्ताव पास करवाने के लिए एकजुटता, बिखरने से रोकना भी बड़ी चुनौती है। टूट-फूट का खतरा टालने को अब नगरपालिका चेयरपर्सन व विरोधी गुट को कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा का समय अधिक होने के कारण खतरा दोनों के लिए बराबर है। 15 दिन का समय होने के कारण मान मनोबल और तोड़-फोड़ होना भी लाजिमी है। किसी भी दबाव से बचने के लिए कुछ पाषर्द परिवार सहित कुछ दिन के लिए अज्ञात स्थान की ओर प्रस्थान कर सकते हैं। हालांकि अभी तक सभी पाषर्द शहर में ही हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App