न विकास हुआ, न ही समस्या का समाधान

By: Sep 14th, 2017 12:05 am

जुखाला —  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नयनादेवी क्षेत्र के विधायक रणधीर शर्मा ने जुखाला पंचायत के तहत आने वाले राजकीय प्राथमिक पाठशाला  आसामझारी के कमरे का उद्घाटन किया। क्षेत्र में पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने विधायक का भव्य स्वागत किया। उन्होंने उपस्थित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि   वर्तमान कांग्रेस सरकार हिमाचल के इतिहास की सबसे भ्रष्ट एवं निकम्मी सरकार है, क्योंकि न कोई विकास हुआ और न ही जनता की समस्याओं का समाधान। कांग्रेस राज में भ्रष्टाचार व माफियाओं का बोलबाला रहा। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार और आय से अधिक संपत्ति के मामले में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर दिल्ली की अदालत में केस दर्ज किया गया, जिसके कारण मुख्यमंत्री व उनके परिवार के सदस्यों को जमानत लेनी पड़ी, जिससे हिमाचल शर्मसार हुआ है। उन्होंने प्रदेश में लगातार निरंतर बिगड़ रही कानून व्यवस्था पर गहरी चिंता प्रकट की। रणधीर शर्मा ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनावों के बाद हिमाचल में भी भाजपा की सरकार बनेगी। यह प्रधानमंत्री की नीतियों से स्पष्ट हो चुका है। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं की लोगों को विस्तार से जानकारी दी। विकास का नारा देकर सत्ता में आई कांग्रेस सरकार लोगों के विश्वास पर खरा नहीं उतर पाई है। प्रदेश की जनता अब बदलाव चाहती है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App