पेट्रोल-डीजल के दाम जल्द घटेंगे

By: Sep 25th, 2017 12:05 am

newsनई दिल्ली — पेट्रोल, डीजल के दाम में हाल में आई तेजी की वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम बढ़ना नहीं, बल्कि अमरीका में आया तूफान है। अमरीका में हाल में आये तूफान के कारण विश्व बाजार में पेट्रोलियम उत्पादों के दाम बढ़े। इसके अलावा पेट्रोलियम पदार्थों पर उत्पाद शुल्क और वैट की ऊंची दर से भी ईंधन महंगा है। पेट्रोलियम क्षेत्र के विशेषज्ञों ने यह बात कही। विशेषज्ञों ने यह भी कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्थिति सामान्य होने के साथ यहां भी दाम नीचे आएंगे। जानकारों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम पिछले कुछ समय से 50 से 55 डालर प्रति बैरल के दायरे में ही हैं, जो कच्चे तेल के लिहाज से उसके दाम का सामान्य से नीचे का स्तर है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App