प्रदेश के दो होनहार सेना में लेफ्टिनेंट

By: Sep 10th, 2017 12:03 am

ऊना के रजत पांजला ने छुई कामयाबी

newsऊना — विकास खंड ऊना के तहत गांव बडैहर के रजत पांजला सेना में लेफ्टिनेंट बने हैं, जिससे गांव में खुशी की लहर है। तमिलनाडु के चेन्नई में हुई पासिंग आउट परेड में उनकी दादी गुरवचनी देवी, पिता राम बहादुर पांजला और माता ममता पांजला ने होनहसर को तमगे लगाकर सम्मानित किया। 19 मार्च, 1994 को जन्मे रजत पांजला ने 12वीं कक्षा तक की शिक्षा डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल ऊना से हासिल की। इसके बाद चंडीगढ़ में मेकेनिकल में बीटेक की डिग्री हासिल की। साथ ही इसके बाद उन्होंने एसएसबी के माध्यम से आर्मी टे्रनिंग सेंटर में स्थान पाया। रजत के सेना में लेफ्टिनेंट बनने पर परिजनों में कुलदीप, सुभाष, अमरेश, सुमन देवी, कपिला पांजला और कुसुम समेत अन्य ग्रामीणों ने भी खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि रजत ने सेना में लेफ्टिनेंट पद हासिल कर गांव का नाम चमकाया है। उन्होंने उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। लेफ्टिनेंट रजत के पिता राम बहादुर पांजला बैंक मैनेजर के पद से सेवानिवृत्त हैं। माता अभी बैंक में ही सेवाएं दे रही हैं।

खुंडियां के मनीष भी देंगे सेवाएं

newsखुंडियां तहसील के बड़ोगलाहड़ पंचयात के मनीष भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने हैं। मनीष के पिता कर्नल महिंदर सिंह अभी भी फौज में सेवाएं दे रहे हैं तथा लेफ्टिनेंट मनीष के छोटे भाई अशीष भी लेफ्टिनेंट के रूप में 23 पंजाब रेजिमेंट में सेवाएं दे रहे हैं। पासआउट परेड के दौरान उनके साथ उनकी माता श्रेष्ठा भी मौजूद रहीं। मनीष की मां ने बताया कि उनके ससुर अमर सिंह भी भारतीय फौज में थे, उनकी तीसरी पीढ़ी फौज में सेवाएं देगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App