प्रेगनेंसी के समय भी रहें फिट

By: Sep 17th, 2017 12:02 am

डिलीवरी के समय वेट गेन होना यानी वजन का बढ़ना स्वाभाविक है। हर महिला 9 किलोग्राम से 11 किलोग्राम तक वेट गेन करती है। चूंकि इस समय फिजिकल एक्टिविटीज नहीं होती और घी, ड्राई फ्रूट्स आदि हाई कैलोरी वाली चीजों का सेवन ज्यादा किया जाता है, तो वजन बढ़ ही जाता है। अगर नियमित रूप से व्यायाम और खान-पान का ध्यान रखा जाए, तो बढ़े वजन को घटाया जा सकता है…

कैसे करें एक्सरसाइज

सबसे अच्छी एक्सरसाइज वाकिंग है। जितना अधिक चल सकें, चलें। यानी बॉडी को मूव करती रहें। शुरुआत सरल व्यायाम से करें। शुरू में 15 मिनट ही व्यायाम करें। धीरे-धीरे व्यायाम का समय बढ़ा कर 45 मिनट करें। टोनिंग व ब्रीदिंग आदि एक्सरसाइज करें।   थकान वाली एक्सरसाइज भी न करें, जिस से शरीर में खिंचाव या दर्द महसूस हो। बीच-बीच में हल्का-हल्का आप अपने कमरे में धीरे-धीरे डांस भी कर सकती हैं।

पेट की एक्सरसाइज

पेट की मांसपेशियों के लिए पीठ के बल लेट जाएं और घुटनों को मोड़ लें। पेट पर दोनों हाथ क्रॉस की मुद्रा में रखें, फिर सिर को उठाएं। सिर उठाने पर पेट की मांसपेशियां सख्त हो जाएंगी।

मॉर्निंग वॉक और हल्की एक्सरसाइज के फायदे

यदि आप प्रेगनेंसी में भी फिट रहना चाहती हैं और अपने चेहरे की चमक भी बरकरार रखनी है, तो प्रतिदिन वाकिंग को अपनी आदत में शामिल करें। थोड़ी- थोड़ी एक्सरसाइज घर पर ही करती रहें। इससे आप अपने आप को चुस्त पाएंगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App