बंगाणा की अनु को साइंस के लिए बेस्ट स्टूडेंट अवार्ड

By: Sep 13th, 2017 12:03 am

newsबंगाणा – बंगाणा के गांव तेही की अनु ठाकुर पुत्री रमेश कुमार को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, भू-विज्ञान मंत्रालय तथा विज्ञान भारती द्वारा संयुक्त रूप से फेसिलिटेशन अवार्ड के अंतर्गत बेस्ट स्टूडेंट के अवार्ड से नवाजा गया। इस बार हिमाचल, पंजाब और हरियाणा के लिए यह कार्यक्रम नैनो विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान मोहाली में आयोजित किया गया। इस समारोह में विज्ञान के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि हासिल करने पर बच्चों को पुरस्कार दिया जाता है। अनु ने दो बार जिला स्तरीय विज्ञान प्रश्नोत्तरी में प्रथम स्थान हासिल किया। एक बार प्रदेश भर में प्रथम स्थान भी हासिल किया है। इसके बाद अनु ने जमा दो की परीक्षा में 94 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। साल भर कठिन मेहनत करने के बाद इस बार नीट परीक्षा में प्रदेश भर में दसवां स्थान हासिल किया है। इस समय अनु आईजीमसी शिमला से एमबीबीएस कर रही है। संस्थान के वैज्ञानिकों व डा. राममूर्ति शर्मा, विवेक शर्मा, डा. तरसेम ठाकुर ने बच्ची के माता-पिता और शिक्षकों को भी बधाई दी है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App