बदहाली के आंसू बहा रहा खेल मैदान

By: Sep 25th, 2017 12:05 am

पांवटा साहिब —  पांवटा साहिब शहर के खेल मैदान की हालत खराब हो चुकी है। नगर परिषद के इस एकमात्र खेल मैदान में घास जगह-जगह से उखड़ गई है। मैदान में कई स्थानों पर बड़े-बड़े गड्ढे पड़ गए हैं, जिस कारण युवाओं को खेलते समय दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मैदन में हाई मास्ट लाइटें तो लगा दी गई हैं लेकिन मैदान की हालत नहीं सुधर पाई। जानकारी के मुताबिक करीब चार-पांच साल पूर्व तत्कालीन एसडीएम की देखरेख में मैदान का सौंदर्यीकरण हुआ था। उस समय मैदान में लाखों रुपए की महंगी घास लगाई गई। उसके बाद चार हाई मास्ट लाइटें भी मैदान के चारों और लगी। मैदान सौंदर्यीकरण पर करीब  30 लाख रुपए की राशि खर्च की गई, लेकिन मैदान के समतलीकरण और जल निकासी के कोई खास प्रबंध नहीं हो पाए। नतीजतन आज के समय में मैदान की दशा खराब है।शिवा जी स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष मधुकर डोगरी का कहना है कि वह इस मैदान में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन करते हैं। इस खेल मैदान का इस्तेमाल खेल प्रतियोगिताओं के लिए होना चाहिए। नगर परिषद पांवटा की अध्यक्ष कृष्णा धीमान और उपाध्यक्ष नवीन शर्मा ने बताया कि मैदान की दशा सुधारने के लिए नप प्रयास करेगी, ताकि खिलाडि़यों को कोई दिक्कतें न आएं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App