बद्दी में राष्ट्र सेविका समिति का गठन

By: Sep 13th, 2017 12:05 am

बीबीएन —  औद्योगिक नगर बद्दी में राष्ट्र सेविका समिति का गठन किया जिसमें शालिनी को नगर कार्यवाहिका की कमान सौंपी गई। राष्ट्र सेविका समिति की बैठक सरस्वती विद्या मंदिर बद्दी में प्रांत संघचालिका राजकुमारी सूद की अध्यक्षता में हुई, जिसमें प्रांत संपर्क प्रमुख उषा विशेष तौर पर उपस्थित हुई। इसमें शालिनी को नगर कार्यवाहिका बद्दी, सह-नगर कार्यवाहिका सुमन तोमर, संपर्क प्रमुख वंदना कौशल, सोनाली कुमारी व्यवस्था प्रमुख, बौद्विक प्रमुख अंजना ठाकुर, मुख्य शिक्षक वैशाली कुमारी को नियुक्त किया गया। इसी प्रकार बरोटीवाला ग्रामीण खंड में भी कार्यकारिणी का गठन कर संगठन को दिशा देने का प्रयास किया गया। खंड बरोटीवाला कार्यवाहिका की कमान नीरजा कुमारी कुडांवाला, प्रियंका कुमारी मुख्य शिक्षक, व्यवस्था प्रमुख सुनयना नेगी, संपर्क प्रमुख सितांशु मैहता को मनोनीत किया गया। शिमला से आई प्रांत संघ चालिका प्रदेश राजकुमारी सूद ने अपने संबोधन में बताया कि महिलाओं के लिए भी शारीरिक, बौद्धिक, मानसिक विकास का अवसर होना चाहिए। आपस में विचार विमर्श कर समस्या का हल निकाला जा सकता है। समाज मन और विचार में परिवर्तन लाना होगा। इस अवसर पर परवाणू आई संगठन की पदाधिकारी वैशाली ने भी अपने विचार रखे और सभी से आह्वान किया अपना-अपना दायित्व ईमानदारी से निभाएं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App