बानी वालिया से प्राची ने पाई पहचान

By: Sep 10th, 2017 12:10 am

NEWSप्राची देसाई एक भारतीय टीवी कलाकार और अभिनेत्री हैं। फिल्मी दुनिया में आने से पहले प्राची छोटे पर्दे का जाना-माना चेहरा थीं। छोटे पर्दे पर प्राची बानी वालिया के किरदार से प्रसिद्ध थीं। प्राची ने फिल्म ‘रॉक ऑन’ से बॉलीवुड में एंट्री की थी। प्राची देसाई का जन्म 12 सितंबर 1988 को गुजरात में हुआ था। प्राची ने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई सूरत से की। उसके बाद हायर स्टडीज के लिए वह पुणे चली गईं। प्राची पुणे पढ़ने तो गई थीं, लेकिन उन्हें एक्टिंग का ऐसा चस्का लगा और उन्होंने पढ़ाई को अलविदा कह दिया। महज सत्रह साल की उम्र में प्राची ने टीवी करियर की शुरुआत की थीं। प्राची ने अपने टीवी करियर की शुरुआत साल 2006 में एकता कपूर के ‘कसम से’ सीरियल से की। इसी शो के जरिये प्राची घर-घर में बानी वालिया के नाम से पहचानी जाने लगीं।  इस शो में उनके अपोजिट राम कपूर नजर आए थे। प्राची इसके बाद डांस बेस्ड रियलिटी शो झलक दिखला जा में नजर आई थीं। हालांकि वह इस सीजन की विनर नहीं बन सकीं।  प्राची ने अपने फिल्मीं करियर की शुरुआत फरहान अख्तर की फिल्म ‘रॉक ऑन’ से की थी। इस फिल्म में वह फरहान की बीवी के किरदार में नजर आई थीं। फिल्म को बॉक्स आफिस पर क्रिटिकली बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी।

प्रसिद्ध फिल्में

रॉक ऑन, वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई, जिला गाजियाबादर, एक विलेन, तेरी मेरी कहानी, बोल बच्चन, लाइफ  पार्टनर।

आने वाली फिल्में

प्राची देसाई की आने वाली फिल्मों में टोनी डिसूजा निर्देशित फिल्म ‘अजहर’ शामिल है। यह एक बायोपिक है, जिसमें वह अजहर की दूसरी पत्नी संगीता बिजलानी के किरदार में नजर आएंगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App