ब्लू व्हेल- मौत का कुआं

By: Sep 20th, 2017 12:02 am

(प्रियंका शर्मा, हमीरपुर)

ब्लू व्हेल की चपेट में आ रहे कितने ही मासूम,

उनकी जिंदगी कर दी गई खुशी से महरूम।

इसके चक्रव्यूह में जो भी  फंसा,

इसके मालिक को न जाने ऐसा करके क्या  मिलता है,

उसे तो बस अपना ही स्वार्थ दिखता है।

कई घरों के इकलौते चिराग चले गए,

जो उनके परिवार को असहनीय दर्द दे गए।

इब तो हिमाचल भी इसके जाल में फंसा गया,

‘अमित’ नाम का बच्चा सूली पर चढ़ गया।

मेरा आप सबसे है निवेदन,

मत करना इस जोखिम का भेदन।

अपने देश के भविष्य को बचाना है,

उन्हें इस मौत के तांडव से दूर ले जाना है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App