मृत महिला से कराई जाती है शादी

By: Sep 23rd, 2017 12:05 am

आज हम आपको उस गांव के बारे में बताते हैं जहां मृत महिला से लड़कों की शादी कराई जाती है। हम बात कर रहे हैं चीन के बीजिंग शहर की। यहां परंपरा के अनुसार लड़कों की शादी मृत महिला से कराई जाती है…

दुनिया में भांति-भांति के लोग रहते हैं। यहां हर देश की अलग परंपरा, रिवाज, रहन-सहन, खानपान और यहां तक कि लाइफ स्टाइल भी अलग है। शादी एक ऐसा रिश्ता है जिसमें दो लोगों को पूरे जन्म के लिए एक बंधन में रहना होता है और दुख-सुख में वे हमेशा एक-दूसरे का साथ देते हैं। अगर हम आपसे कहें कि आपकी शादी किसी मरी हुई महिला के साथ हो जाए तो! सुनकर ही दंग रह गए न, कि भला कभी कोई मरी हुई औरत के साथ कैसे शादी कर सकता है? तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दुनिया में एक ऐसी जगह है जहां ऐसा होता है। आइए, आज हम आपको उस गांव के बारे में बताते हैं जहां मृत महिला से लड़कों की शादी कराई जाती है। इतना ही नहीं, इस जगह पर पूरे लोगों में यह विश्वास वर्षों से कायम है। जी हां, हम बात कर रहे हैं चीन के बीजिंग शहर की। यहां पर एक ऐसी ही प्रथा प्रचलित है, जिसके अंतर्गत लड़कों की शादी मृत महिला से कराई जाती है। आखिर जिस शादी की इच्छा हर इंसान को होती है और जो शादी करना चाहता है, उसकी शादी किसी मृत महिला के साथ कर दें तो बेचारा वह तो अपने आप ही मर जाएगा। वैसे अब आप सोच रहे होंगे कि एक मृत महिला से शादी करने का आखिर क्या तर्क हो सकता है? और क्यों ऐसा किया जाता है? दरअसल, चीन के बीजिंग शहर में यह अनोखी और विचित्र परंपरा निभाई जाती रही है और आपको जानकर हैरानी होगी कि यह प्रथा 3000 साल पुरानी है। यह शादी भूतिया शादी के नाम से प्रचलन में है। यह परंपरा यहां सभी पर अनिवार्य रूप से लागू होती है। इसके अंतर्गत अविवाहित लड़कों की शादी मृत महलाओं से कर दी जाती है। इस परंपरा के अनुसार बीजिंग शहर वालों की मान्यता है कि अगर कुंवारे लड़के की मौत के बाद उसकी कब्र के बगल में किसी शादीशुदा महिला की कब्र बना दी जाए तो वह अगले जन्म में कुंवारा नहीं मरता। और अगर उसकी शादी किसी मरी हुई महिला के साथ कर दी जाए तो भी वह कुंवारा नहीं मरता है। इस रिवाज के चलते अब यहां पर प्रथा के नाम पर धंधे होने लगे हैं। यह प्रथा तो बंद नहीं हुई, लेकिन यहां कई ऐसे गिरोह काम करते हैं जो महिलाओं की बॉडी को चुरा लेते हैं और फिर ऊंचे दामों पर बेचा करते हैं। अब यहां पर मृत महिलाओं की बोली लगती है। जो जितनी ज्यादा बोली लगाता है, उसे ही बॉडी मिलती है। लोगों को इन्हें खरीदना भी पड़ता है क्योंकि शादी भी तो करवानी होती है। पूरे बीजिंग शहर में यह प्रथा प्रचलित है और अब यह आस्था डर में तब्दील हो चुकी है। इसके चलते भी लोगों को न मानते हुए भी जबरन शादी करवानी पड़ती है और इसके लिए बॉडी को खरीदना भी पड़ता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि यहां एक महिला का शव 20000 डॉलर तक बिक जाता है। लोगों को आस्था और विश्वास के चलते उसे खरीदना ही पड़ता है। यहां पर सिर्फ शादी वाला परिवार ही महिला के शव का सौदा नहीं करता है, बल्कि मृत महिला के परिवार के लोग भी उसके शरीर को बेचने का ध्ांधा करते हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App