युवा संसद में नबाही स्कूल का दबदबा

By: Sep 14th, 2017 12:05 am

डैहर —  डैहर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक आदर्श पाठशाला में एकदिवसीय जिला स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य रमेश कुमार ने किया। इस प्रतियोगिता में जिला मंडी के दस उपमंडलों की राजकीय वरिष्ठ माध्यामिक पाठशालाओं के 300 के करीब छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता के सफल व सुचारू संचालन हेतु उपनिदेशक उच्च शिक्षा मंडी कार्यालय से दुनी चंद ठाकुर, प्रधानाचार्य दसेंहड़ा तेज सिंह ठाकुर, प्रधानाचार्य चच्योट विशनदास, कमलेश कुमार प्रवक्ता इतिहास गोहर स्कूल अवलोकन अधिकारी के रूप में उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में राजेंद्र कुमार, शास्त्र, रोशन लाल, नंदलाल प्रवक्ता राजनीतिक शास्त्र ने युवा संसद में छात्र-छात्राओं के हुनर को तराशकर विजेताओं का चयन किया। प्रतियोगिता के अंत में निर्णायक मंडल द्वारा उपमंडल सरकाघाट की  नबाही पाठशाला को प्रथम स्थान, चैलचौक को द्वितीय स्थान और पांगणा स्कूल तृतीय स्थान पर रहे। प्रथम स्थान पर रहा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नबाही अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App