विकासनगर में शांति का संदेश

By: Sep 22nd, 2017 12:05 am

हमीरपुर – हिम अकादमी पब्लिक स्कूल विकासनगर में अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस के अवसर पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इसमें छात्रों को शांति और सौहार्द का संदेश दिया गया। इस अवसर पर एनएसएस के सौजन्य से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विद्यालय बैंड हैड सुषमा ठाकुर ने इस मौके पर छात्रों को अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस को मनाने के उद्देश्य के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। विद्यालय की छात्रा समृद्धि ने भी इस विषय पर अपने विचार रखे। विद्यालय शैक्षिणक समन्वयकों चेतना कपूर, कंचन लखनपाल, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी शशि बाला और तथा एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी अश्वनी शर्मा ने इस अवसर पर शांति संदेश दिया। उन्होंने कहा कि विश्व शांति दिवस पर आओ  मिलकर प्रण करें, भेदभाव राग—द्वेष मन से अपने दूर करें। शांति तभी संभव है, जब हम अपने कर्त्तव्य के प्रति सजगतापूर्वक कर्म करें एवं दूसरों के लिए शांति की मिसाल बनें। इसके बाद विद्यालय के सभी अध्यापकों ने अपने-अपने शांति संदेश प्रदर्शन पट्ट पर लिखे। संपूर्ण कार्यक्रम के विधिवत निष्पादन में सामाजिक विज्ञान की अध्यापिका सोनिका का महत्त्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम में विद्यालय अध्यापकों पूजा शर्मा, अनिल चंदेल, अशोक, सन्नी डोगरा, रेणु शर्मा, मनीषा मारवाहा, भारती शर्मा, संगीता ठाकुर, मंजु शर्मा, शैली शर्मा का सहयोग रहा। संपूर्ण कार्यक्रम का निष्पादन कार्यक्रम समन्वयक पूजा ठाकुर ने किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या अकादमिक डा. हिमांशु शर्मा ने  छात्रों को शांतिपूर्वक सभी का आदर करने का संदेश दिया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App