विधायक की धमकाने की आदत पुरानी

By: Sep 14th, 2017 12:05 am

नादौन  —  पूर्व विधायक एवं कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रंगस पंचायत में पथयात्रा के दौरान स्थानीय विधायक विजय अग्निहोत्री पर हमला बोला। उन्होंने पथयात्रा के दौरान रंगस में नुक्कड़ सभाओं के दौरान कहा कि पुलिस जनता की सुरक्षा के लिए है। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के वर्दी में होते हुए विधायक ने एसएचओ और पुलिस कर्मचारियों से बदसलूकी की व एसएचओ को धक्का दिया, जो निंदनीय है। एसएचओ को धक्का देते हुए विधायक ने सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाई। उन्होंने  विधायक से पूछा है कि यह गुंडागर्दी नहीं तो और क्या है। पुलिस अधिकारी अपनी ड्यूटी निभा रहे थे, कार्यकर्ताओं के उनसे दुर्व्यवहार करने पर विधायक को मामला शांत कराना चाहिए था। श्री सुक्खू ने कहा कि अधिकारियों-कर्मचारियों को डरा-धमकाकर विधायक आखिर दर्शाना क्या चाहते हैं। उनकी धमकाने की आदत पुरानी है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि जनता की सेवा के लिए होता है, डराने-धमकाने के लिए नहीं। सत्ता के नशे में चूर विधायक आपा खो बैठे हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App