विश्व बैंक की भारत को शाबाशी

By: Sep 22nd, 2017 12:04 am

अध्यक्ष जिम यांग बोले, जापान-अमरीका के साथ हिंदोस्तान में भी तेज विकास

न्यूयार्क— विश्व बैंक के अध्यक्ष जिम यांग किम ने गुरुवार को कहा कि भारत काफी तेज वृद्धि दर्ज कर रहा है। उन्होंने इस साल वैश्विक वृद्धि दर मजबूत रहने का भी अनुमान लगाया है। किम ने ब्लूमबर्ग ग्लोबल बिजनेस फोरम की बैठक को संबोधित करते हुए बहुस्तरीय प्रणाली, निजी क्षेत्र और सरकारों के बीच सहयोग बढ़ाने की वकालत करते हुए कहा कि इससे वे मौजूदा स्थिति का लाभ उठा सकेंगे। उन्होंने कहा कि निष्क्रिय पूंजी अधिक ऊंचा रिटर्न देगी। वहीं विकासशील देशों को अपनी बुनियादी ढांचा जरूरतों के लिए और अधिक पूंजी की जरूरत होगी। साथ ही उन्हें स्वास्थ्य, शिक्षा और जलवायु परिवर्तन से बचाव के लिए अधिक निवेश करने की जरूरत होगी। उन्होंने कहा कि जापान, यूरोप और अमरीका के साथ भारत तेज वृद्धि दर्ज कर रहा है। किम ने कहा कि भारत जैसा देश तेज वृद्धि दर्ज कर रहा है। हमारा मानना है कि जापान भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। यूरोप भी अधिक तेज वृद्धि दर्ज कर रहा है। अमरीका भी आगे बढ़ रहा है। जून में विश्व बैंक ने इस साल भारत की वृद्धि दर 7.2 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया था, जो 2016 में 6.8 प्रतिशत रही थी। विश्व बैंक के अधिकारियों ने कहा कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ी प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में है। किम ने कहा कि अभी तक आमतौर पर ऐसा होता रहा है कि जिंस आयातक, जिंस निर्यातकों से बेहतर प्रदर्शन करते रहे हैं, पर चीजें सामान्य हो रही हैं। इस वजह से वृद्धि का वितरण भी अधिक समानता वाला है। उन्होंने कहा कि बैंक की निगाह प्रत्येक देश के ऋण से जीडीपी अनुपात पर है।

शिक्षा-स्वास्थ्य पर चाहिए ध्यान

नई दिल्ली — नीति आयोग के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अमिताभ कांत ने गुरुवार को कहा कि देश को नौ से 10 प्रतिशत आर्थिक वृद्धि हासिल करने लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण और ग्रामीण विकास समेत विभिन्न क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण सुधार पर ध्यान देना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि देश की तरक्की के लिए राज्यों के बीच प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने की जरूरत है और आयोग इस दिशा में काम कर रहा है। भारतीय गुणवत्ता परिषद के 12वें राष्ट्रीय गुणवा सम्मेलन में कांत ने कहा कि देश को नौ से 10 प्रतिशत आर्थिक वृद्धि हासिल करने लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, ग्रामीण विकास और न्यायपालिका समेत समेत विभिन्न क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण सुधार पर ध्यान देना होगा। उल्लेखनीय है कि चालू वित्त की पहली तिमाही में आर्थिक वृद्धि दर घटकर 5.7 प्रतिशत के तीन साल के निचले स्तर पर आ गई है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App