शकरकंद के पौष्टिक गुण

By: Sep 23rd, 2017 12:05 am

शकरकंद को हर क्षेत्र में अलग-अलग नाम से जाना और पहचाना जाता है। आमतौर पर शकरकंद को स्वीट पोटेटो भी कहा जाता है। शकरकंद जितना खाने में स्वीट और सॉफ्ट होता है, उतना ही हैल्थ के लिए फायदेमंद भी होता है। इसके सेवन से शरीर को पर्याप्त मात्रा में ऊर्जा और पोषक तत्त्व मिलते हैं। शकरकंद में आयरन, कॉपर, मैगनीशियम, फॉलेट, विटामिन्स आदि होते हैं, जिससे इम्यून सिस्टम मजबूत बनता है। इसको खाने से त्वचा में चमक आती है और चेहरे पर जल्दी झुर्रियां नहीं पड़ती हैं। शकरकंद के सेवन से आंखों की रोशनी बढ़ती है। इसके साथ ही इसमें बीटा कैरोटिन होता है, जो शरीर में फ्री रेडिकल्स से लड़ता है और जल्द बुढ़ापा नहीं आने देता। आइए जानते हैं शकरकंद के पौष्टिक गुणों के बारे में।

ब्लड शुगर कंट्रोल करे- यह एक सपुष्पक पौधा है। अगर आपका ब्लड शुगर लेवल कुछ भी खाने से तुरंत बढ़ जाता है, तो शकरकंद खाना सबसे अच्छा होता है। इसे खाने से ब्लड शुगर हमेशा नियंत्रित रहता है और इंसुलिन को बढ़ने नहीं देता।

विटामिन डी से भरपूर- शकरकंद विटामिन डी का एक बहुत अच्छा सोर्स है। यह विटामिन दांतों, हड्डियों, त्वचा और नसों की ग्रोथ व मजबूती के लिए आवश्यक होता है।

दिल की बीमारी से बचाए- शकरकंद में भरपूर मात्रा में विटामिन बी-6 पाया जाता है, जो शरीर में होमोसिस्टीन नाम के अमीनो एसिड के स्तर को कम करने में सहायक होता है।

तनाव से राहत दिलाए- इसमें हाई पोटाशियम पाया जाता है जिससे तनाव में आने के बाद शरीर प्रयोग कर लेता है इसलिए शकरकंद को जरूर खाना चाहिए। यह मांसपेशियों की ऐंठन कम करता है जो कि पोटाशियम की कमी से होती है।

अस्थमा में लाभकारी –नियमिमत रूप से शकरकंद का सेवन करने से विटामिन ए की कमी पूरी होती है। विटामिन ए फेफड़ों के रोग जैसे वातस्फीति के इलाज के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

कोलेस्ट्रॉल नहीं होता- शकरकंद ऐसे खाद्य पदार्थों में से एक है, जिसमें कैलोरी और स्टार्च औसत मात्रा में होता है। शकरकंद में सैचुरेटेड फैट और कोलेस्ट्रॉल बिलकुल भी नहीं होता है और यह आहार फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और मिनरल का समृद्ध स्रोत है।  शकरकंद में भरपूर मात्रा में आयरन होता है, जो शरीर में आयरन की कमी को दूर करने में मददगार साबित होता है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App