शांता कुमार के जन्मदिन पर बधाइयों का तांता

By: Sep 13th, 2017 12:05 am

पालमपुर —  भाजपा के आला नेता शांता कुमार का 84वां जन्म दिवस भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में धूमधाम से मनाया। शांता कुमार के जन्म दिन के बहाने कांगड़ा-चंबा के सभी विधानसभा क्षेत्रों से टिकट की चाहत पाले नेताओं ने भी शांता दरबार में हाजिरी भर शुभकामनाएं सहित पुष्प व अन्य यादगार उपहार भेंट किए। मंगलवार सुबह नौ बजते यामिनी परिसर में बधाइयां देने वालों का तांता लगना शुरू हो गया था। दोपहर 11 बजते ही शांता कुमार के निवास स्थान के बाहर सैकड़ों कार्यकर्ताओं का जमावड़ा देखा गया। बाकायदा इस अवसर पर एक बड़े केक का भी प्रबंध किया गया था। भाजपा नेता शांता कुमार ने 84वें जन्म दिवस पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं के सामने केक काटकर इस लम्हे को यादगार बना दिया। इस मौके पर उनकी धर्मपत्नी शैलजा, बेटा विक्रम, बहू व पोतियां भी मौजूद रहीं। एक कार्यकर्ता ने उन्हें एक अनोखी फोटो भेंट की, जिसमें शांता कुमार की पूरी जीवनी का लेखा-जोखा की मानो मुंह बोलती तस्वीर बोल रही हो। इससे उनकी जवानी से लेकर जेल जाने की फोटो दशाई गई थी। इस अवसर पर भटियात विधानसभा क्षेत्र के विधायक विक्रम जरयाल, चंबा से विनोद महाजन, नूरपुर से कमल पाधा व निक्का, कांगड़ा से उत्तम चौधरी, संजय चौधरी, नगरोटा से नरेश बरमानी व अजय मेहरा (कुका), रीता धीमान, मनोहर धीमान, चंबा से बीएस ठाकुर, अर्जुन सिंह, हैप्पी नवीन धीमान, किशन कपूर, दुलो राम, रमेश धवाला, मुलख राज प्रेमी, सुदेश राणा, विपिन परमार, हिमांशु मिश्रा, घनश्याम शर्मा, प्रवीण शर्मा, विनय शर्मा सहित अन्य कई नेताओं ने शांता कुमार को बधाई दी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App