सरकोल नाला में पकड़े देवदार के 16 स्लीपर

By: Sep 14th, 2017 12:05 am

करसोग  —  देवदार लकड़ी की दिनदहाडे की जा रही तस्करी को वन विभाग के चौकस कर्मचारियों ने धर दबोचने में सफलता प्राप्त की है। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को वन मंडल करसोग के विभिन्न कर्मचारियों ने वन खंड अधिकारी करसोग हीरा सिंह ठाकुर की अगवाई में सनारली समीप सरकोल नाला में ओचक नाकाबंदी की हुई थी की। इसमें वन खंड अधिकारी ममेल सेस राम, वन रक्षक ममेल बीट अशोक कुमार शर्मा, वन रक्षक कमांद बीट हेम राज, वन रक्षक शंकरदेहरा मंजीत शर्मा, वन रक्षक दोथा बीट नवीन कुमार, वन रक्षक सनारली बीट रोशन लाल, वन कर्मचारी कर्म चंद शामील थे। इन्होंने सरकोल के समीप कड़ी नाकाबंदी करते हुए सभी वाहनों पर छानबीन का अभियान चलाया हुआ था कि अचानक एक वाहन जांच के लिए रोका गया। इसमें देवदार लकड़ी के सोलह नग स्लीपर विभिन्न साइज के बरामद किए गए जो वाहन में रेत के नीचे छिपाए गए हुए थे। अवैध लकड़ी वाहन समेत पकड़ने की सूचना वन मंडलाधिकारी राज कुमार शर्मा को दी गई। इन्होंने वन कर्मियों को नियमों अनुसार, तुरंत कार्रवाई करने के दिशा-निर्देश दिए। उक्त अवैध लकड़ी से लदा हुआ वाहन गुढाह शंकरदेहरा की सड़क से माहूनांग की तरफ  जा रहा था। इसे छानबीन के लिए रोकने पर वन कर्मियों को रेत के नीचे छिपाई हुई देवदार लकड़ी बरामद हुई है। वन मंडलाधिकारी राज कुमार शर्मा ने कहा कि वन मंडल करसोग के सभी वन कर्मियों को औचक नाकाबंदी व निरंतर गश्त किए जाने के दिशा-निर्देश दिए गए हैं तथा यह अभियान दिन रात निरंतर जारी रहेगा।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App