हिमाचली गुरु के शिष्य कमाल

By: Sep 9th, 2017 12:05 am

एथेंस में कुश्ती प्रतियोगिता में घुमारवीं के योगराज बतौर कोच दे रहे सेवाएं

NEWSघुमारवीं— एथेंस में चल रही महिला विश्व कैडेट कुश्ती प्रतियोगिता के दूसरे दिन इंडिया ने एक गोल्ड तथा एक ब्रांज मेडल जीता है। एथेंस में चल रही महिला विश्व कप में घुमारवीं के कोच पहलवान चंद्रवीर (योगराज) की कोचिंग में इंडिया की महिला पहलवान दमदार प्रदर्शन कर रही हैं। इस प्रतियोगिता में अभी तक भारत की झोली में एक गोल्ड तथा एक ब्रांज मेडल आ चुका है, जबकि भारत की एक महिला पहलवान गोल्ड के लिए तथा चार ब्रांज मेडल के लिए भिडें़गी। विश्व महिला कुश्ती प्रतियोगिता में भारत को 56 किलोग्राम वर्ग भार में हरियाणा की सोनम ने विरोधी महिला पहलवान को चित्त कर गोल्ड जीता है, जबकि प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की नीलम ने ब्रांज मेडल हासिल किया है। जानकारी के मुताबिक एथेंस में पांच सितंबर से महिला विश्व कैडेट कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन चल रहा है। प्रतियोगिता में 65 देशों की 300 खिलाड़ी भाग ले रही हैं। विश्व महिला कुश्ती प्रतियोगिता में इंडिया टीम से 10 महिला पहलवान भाग ले रही हैं। इसमें अहम बात यह है कि इंडिया टीम के साथ हिमाचल प्रदेश के घुमारवीं के योगराज बतौर कोच नियुक्त किये गए हैं, जिनकी अगवाई में भारत की महिला पहलवान दमदार प्रदर्शन कर रही हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App