नेशनल किक बॉक्सिंग में 53 मेडल

By: Sep 15th, 2017 12:05 am

हिमाचल को नेशनल किक बॉक्सिंग में 53 मेडल

newsभुंतर— प्रदेश के किक बॉक्सरों ने छत्तीसगढ़ के रायपुर में हिमाचल का झंडा बुलंद करवाया है। राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में प्रदेश के खिलाडि़यों ने 53 पदक जीतकर नाम कमाया। पांच दिन तक चली इस प्रतियोगिता में प्रदेश के खिलाडि़यों ने 21 स्वर्ण, 15 रजत व 17 कांस्य पदकों पर कब्जा जमाया, जिनमें 23 पदक लड़कियों के नाम रहे। सबसे ज्यादा पदक 14 स्वर्ण, पांच रजत और सात कांस्य सहित 26 पदक कुल्लू के खिलाडि़यों ने प्रदेश को दिलाए। छह से 11 सितंबर तक आयोजित हुई इस प्रतियोगिता में प्रदेश की टीम में सौ से भी अधिक खिलाडि़यों ने भाग लिया था और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन यहां पर किया। प्रदेश किक-बॉक्सिंग संघ के महासचिव डा. संजय यादव, तकनीकी चेयरमैन रणबीर ठाकुर, और तकनीकी निदेश हंस राज ने बताया कि स्वर्ण पदक जीतने वाले जूनियर वर्ग के खिलाडि़यों का चयन भारतीय ट्रायल कैंप के लिए भी हुआ है, जहां से इनका चयन अंतरराष्ट्रीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए होगा।

ये हैं स्वर्ण पदक विजेता

कुल्लू से साक्षी ठाकुर, तुलसी ठाकुर, उर्वशी, श्रुति कश्यप, नैंसी शर्मा, मीना, गीता, क्षितिज, अभय सिंह, प्रमोद सोनी, पुष्कर राज, प्रीतम, पर्व पठानिया, प्रतीक शिंदे, बिलासपुर के रोहित शर्मा, आर्या शर्मा, निशांत, अमन, कांगड़ा के दीपू, चंबा के सिमरन जीत और विशाल ने स्वर्ण पदक हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया।

इन होनहारों की चांदी

सोलन से इशिका, शिमला के अक्षय व अखिल, मंडी के अजय, साहिल राणा, बिलासपुर के अमन, सुजल, शानवी, राकेश व सिमरन, कुल्लू से साक्षी ठाकुर, नैंसी शर्मा, श्रेया गुलेरिया, पार्थवी पठानिया व काव्यांश ने रजत पदक प्रदेश की झोली में डाले।

ये कांस्य पदकवीर

कुल्लू के अनुज, ईशान महाजन, प्रमोद सोनी, बबीता गुलेरिया, श्रुति, उर्वशी, तुलसी, साक्षी ठाकुर, बिलासपुर की पायल, शगुन पटियाल, मंडी के विवेक, सोनू, योगेश कुमारी, सोभे राम, मुकुल, जतिन, तरुण और शिमला के अखिल ने कांस्य पदक जीते।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App