12 साल की उम्र से शादी तक रोज ली सेल्फी

By: Sep 12th, 2017 12:02 am

2008 में कनाडा के रहने वाले 12 साल के ह्यूगो कार्नेलियर ने एक फोटोग्राफर नूह कलिना का एक वीडियो देखा, जिसमें एक सेल्फ-पोट्रेट का टाइम फ्रेम वीडियो था। इससे प्रभावित होकर ह्यूगो ने भी कुछ ऐसा बनाने का सोचा। 12 साल की उम्र से रोजाना वह अपनी एक सेल्फी लेता रहा और उसने अपनी शादी के दिन तक ऐसा करना जारी रखा। अब उसने एक वीडियो बनाया है, जिसमें इन आठ-नौ सालों की सेल्फी से टाइम लेप्स वीडियो बनाया है। इस वीडियो में आप इस लड़के को वयस्क में बदलते देख सकते हैं। वीडियो में 2500 फोटोज हैं। इस वीडियो को देखकर लगता है कि समय किस तरह से निकलता है। एक बच्चे से वयस्क बनने के सफर का यह वीडियो वाकई शानदार है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App