12 साल से क्यों नहीं बनी डंपिंग साइट

By: Sep 26th, 2017 12:05 am

सुजानपुर – बीते 12 वर्षों से सुजानपुरवासी शहर में वेस्ट डंपिंग साइट बनने का इंतजार कर रहे हैं। हर बार संयंत्र प्लांट को बनाने की योजना बनने से पहले ही धड़ाम हो जाती है। आलम यह है कि आज भी सुजानपुर शहर का कूड़ा-कर्कट आग लगाकर ही खत्म किया जाता है। इससे प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के नियमों की धज्जियां उड़ रही हैं। इसके साथ ही लोगों का स्वास्थ्य भी खराब हो रहा है। नगर पंचायत से नगर परिषद तक पहुंच चुका सुजानपुर आज भी कूड़ा संयंत्र प्लांट बनने की राह ताक रहा है।

कूड़ा संयंत्र बनने से मिलेगा लाभ

व्यापारी मनु शर्मा ने बताया कि शहर में रोजाना क्विंटल के हिसाब से कूड़ा-कर्कट इकट्ठा होता है। ऐसे में कूड़ा संयंत्र प्लांट बनाना दो तरफा फायदे का काम है। इससे जहां स्वास्थ्य लाभ मिलेगा, वहीं इससे बनने वाली खाद से कमाई भी होगी।

कू़ड़ा संयंत्र बनाने की योजना ठप

व्यापारी अखिल गुप्ता ने बताया कूड़ा संयंत्र प्लांट बनाने की योजना हर बार बनती है, लेकिन हर बार बनने से पहले ही धड़ाम होकर गिर जाती है।

आज तक नहीं सुलझी कूड़े की समस्या

नीतू गुप्ता ने बताया कि प्रत्येक शहर की सबसे बड़ी समस्या कूड़े-कचरे को ठिकाने लगाने की होती है। अगर इसका सही समाधान ढूंढा जाए, तो शहर की बात ही अलग होती है। इतने साल हो गए, लेकिन आज तक कूड़े-कचरे की समस्या नहीं सुलझी है।

सरकार-अधिकारियों की नाकामी

चंद्र मोहन गुप्ता ने बताया नगर पंचायत से नगर परिषद बनने के बाद भी शहर में कूड़ा संयंत्र प्लांट न बनना विभागीय अधिकारियों व प्रदेश सरकार की नाकामियों को दर्शाता है। सरकार ने महज वादे ही किए हैं।

अब तक नहीं बन पाया संयंत्र

मनीष गुप्ता ने बताया कि प्रदेश सरकार ने नगर परिषद बनने के बाद कूड़ा उठाने वाली बड़ी गाड़ी और डंपर मुहैया करवाए हैं। अब तक कूड़ा संयंत्र प्लांट न बनना नगर परिषद की नाकामियों को उजागर करता है। सरकार जल्द से जल्द कूड़ा संयंत्र का निर्माण करे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App