अब खुलेगा संपत्तियों का राज, पांच साल नहीं किया खुलासा

By: Oct 20th, 2017 12:01 am

शिमला — चुनाव लड़ने वाले नेताओं को अब अपनी संपत्ति का खुलासा करना होगा। नामांकन के साथ दिए जाने वाले शपथपत्रों के माध्यम से नेताओं की संपत्ति सार्वजनिक होगी जिसका सभी को पता चल सकेगा। राजनीतिक दलों ने भले ही अपनी संपत्ति जगजाहिर करने के कई ऐलान किए, लेकिन ऐसा हो नहीं सका। कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंदर सुक्खू ने नेताओं से अपनी संपत्ति सामने लाने को कहा, लेकिन कोई सामने नहीं आया। सुक्खू के बाद एकमात्र जीएस बाली ने अपनी संपत्ति कुछ महीने पहले जगजाहिर की। ऐसा ही हाल भाजपा का भी रहा है। भाजपा के किसी भी नेता ने अपनी संपत्ति को सार्वजनिक नहीं किया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App