आंख का फड़कना

By: Oct 29th, 2017 12:05 am

असल में आंख फड़कने की वजह सीधे आपकी सेहत से जुड़ी हुई है।

कमजोर आंखें फड़कने की वजह आंखों की मांसपेशियों से संबंधित समस्या हो सकती है। आंख फड़कने पर आंखों की जांच करवा लेनी चाहिए।

अधिक तनाव :

तनाव के कारण भी आपकी आंख फड़क सकती है। कभी नींद पूरी न होने पर आंख फड़कने की समस्या हो जाती है।

ज्यादा थकान :

ज्यादा थकान होने की वजह से भी आंखों में परेशानी होती है। इस वजह से ऐसी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है।

सूखापन :

आंखों में सूखापन होने की वजह से भी आंख फड़कती है। इसके अलावा आंखों में एलर्जी होना, पानी बहना, खुजली और जलन होना जैसी समस्या होने पर भी ऐसा हो जाता है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App