आठ भारतीय मछुआरे हिरासत में

By: Oct 18th, 2017 12:02 am

रामेश्वरम — श्रीलंकाई नौसेना ने मंगलवार को अपनी जल सीमा में गैर कानूनी रूप से मछली पकड़ने के आरोप में आठ भारतीय मछुआरों को हिरासत में ले लिया और मछली पकड़ने वाली नौका को जब्त कर लिया। राज्य मत्स्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि हिरासत में लिए गए मछुआरे तटीय शहर थंगाचिमदम का रहने वाले हैं। उन्हें अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (आईएमबीएल) के समीप मछली पकड़ते समय श्रीलंकाई नौसैनिकों ने पकड़ लिया। मछुआरों को पूछताछ के लिए थलइमन्नार ले जाया गया। बाद में उन्हें आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए मत्स्य विभाग के अधिकारियों के हवाले कर दिया गया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App