इंदु गोस्वामी का डोर-टू-डोर प्रचार

By: Oct 23rd, 2017 12:10 am

पालमपुर —  पालमपुर विस क्षेत्र से पहली बार चुनाव मैदान में उतारी गई महिला प्रत्याशी इंदु गोस्वामी का काफिला बढ़ने लगा है। नामांकन भरने के बाद डोर-टू-डोर प्रचार में उतरी इंदु गोस्वामी को लोगों का भरपूर समर्थन मिलने लगा है। इंदु गोस्वामी को लेकर विशेषकर महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इंदु जहां भी जा रही हैं महिलाएं उनको पलकों पर बिठा रही हैं। मृदुभाषी और हंसमुख इंदु गोस्वामी हर किसी को अपना बनाने का मादा रखती हैं और उनकी यही खूबी चुनाव प्रचार में उनका प्रमुख पहलू बनता जा रहा है। महिलाएं जिस तरह इंदु को अपनी बहन की तरह गले लगा रही हैं उससे भाजपा कार्यकर्ताओं में भी नया जोश देखने को मिल रहा है।पालमपुर विधानसभा प्रत्याशी इंदु गोस्वामी का हर बूथ में  नुक्कड़ सभा तथा डोर-टू-डोर चुनाव प्रचार अभियान करके विधानसभा के ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं तक पहुंचने का इरादा है। मंडल भाजपा की बैठक नगरी में संपन्न हुई, जिसमें विधानसभा चुनाव के लिए विशेष रूप से यहां आए प्रभारी जम्मू-कश्मीर सरकार के उद्योग मंत्री चंद्र प्रकाश, भाजपा प्रत्याशी इंदु गोस्वामी, जिला भाजपा पालमपुर अध्यक्ष विनय शर्मा, मंडल अध्यक्ष संजीव सोनी, महामंत्री विजय भट्ट व विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक अरविंद शर्मा भी उपस्थित रहे। इस बैठक में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में सभी नाराज चल रहे कार्यकर्ताओं को एकजुट करके चुनाव प्रचार को गति देने के लिए रणनीति बनाई गई।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App