इंदु गोस्वामी नहीं हमारी ‘बहन’ आई है

By: Oct 26th, 2017 12:10 am

पालमपुर —  पालमपुर से भाजपा की टिकट पर चुनावी समर में उतरीं प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष इंदु गोस्वामी को हर जगह समर्थन जुटा रही  है। चुनाव प्रचार अभियान के दौरान बुधवार को बनूरी और मोलीचक्क में इंदु गोस्वामी ने समर्थन जुटाया। भारी संख्या में पहुंचीं महिलाओं ने कहा कि पालमपुर में पहली बार किसी पार्टी ने नारी शक्ति को इतना सम्मान दिया है। एक महिला को उम्मीदवार बनाया जाना सभी महिलाओं के लिए सम्मान का विषय है और नारी शक्ति अपनी ‘बहन’ की जीत सुनिश्चित करने में कोई कसर नहीं रखेंगी। गांव की महिलाओं ने कहा कि उनको लग ही नहीं रहा है कि कोई उम्मीदवार उनके बीच आई है उनको ऐसा लग रहा है जैसे उनकी बहन और बेटी उनसे मिलने आई है। उधर , इंदु गोस्वामी को मिल रहे समर्थन से भाजपाइयों के चेहरे भी खिल गए हैं और वे अभी से अपनी उम्मीदवार की जीत के प्रति आश्वस्त दिख रहे हैं। लोगों से मिल रहे प्यार से प्रसन्न दिख रहीं इंदु गोस्वामी ने कहा कि पालमपुर की जनता उनको भरपूर आशीर्वाद दे रही है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App