कंचन शर्मा छत्तीसगढ़ रत्न

By: Oct 10th, 2017 12:03 am

newsशिमला— प्रदेश की जानी-मानी लेखिका कंचन शर्मा को छत्तीसगढ़ रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह पुरस्कार उनके समाज उपयोगी उत्कृष्ट लेखन के लिए दिया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य के डोंगर गांव में अखिल भारतीय शाकाहार परिषद द्वारा एक विराट विश्व शांति अहिंसा शाकाहार सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें अन्ना हजारे विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल रहे। कंचन शर्मा भी बतौर मुख्य वक्ता इस सम्मेलन में उपस्थित रहीं। सम्मेलन में भारत के 11 व्यक्तियों को अहिंसा रत्न सम्मान और अन्ना हजारे सहित कंचन शर्मा को छत्तीसगढ़ रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया। अन्ना हजारे की उपस्थिति में कंचन शर्मा को यह सम्मान छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डा. रमण सिंह के पुत्र युवा सांसद अभिषेक सिंह ने अवार्ड प्रदान किया। कंचन शर्मा को दो अक्तूबर को प्रधानमंत्री द्वारा राष्ट्रीय स्वच्छता पुरस्कार से भी नवाजा गया है। 14 सितंबर, 2017 को राष्ट्रपति द्वारा राजभाषा गौरव सम्मान से भी इन्हें सम्मानित किया जा चुका है। इससे पहले इस वर्ष विश्व हिंदी साहित्य परिषद द्वारा हंगरी में आयोजित सातवें अंतरराष्ट्रीय साहित्य एवं संस्कृति सम्मेलन में हिंदी के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए हिंदी साहित्य गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर वूमन अचीवर्स, 2017 से सम्मानित किया गया है। इलाहाबाद की साहित्यिक संस्था गुफ्तू द्वारा सुभद्रा कुमारी चौहान पुरस्कार से अलंकृत किया जा चुका है। इसके अलावा सक्रिय लेखन के लिए पारस चैनल द्वारा पारस रत्न सम्मान, छत्तीसगढ़ से अहिंसा रत्न व झांसी से यति सम्मान से उन्हें सम्मानित किया जा चुका है। फिलहाल कंचन शर्मा सिंचाई व जनस्वास्थ्य विभाग में सहायक अभियंता के पद पर कार्यरत हैं।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App