कमरख के फायदे

By: Oct 21st, 2017 12:05 am

स्टार फल को कार्बोला या कमरख के नाम से भी जाना जाता है। यह विदेशी उष्ण कटिबंधीय फल है जो पारंपरिक रूप से दक्षिण पूर्व एशिया में पाया जाता है। कमरख विटामिन सी से भरपूर होता है और कई पोषक तत्त्वों को प्रदान करता है। इसकी सतह चमकदार और मोमी होती है। इसका रंग हरा,पीला होता है। इस फल का स्वाद दो जायके में आता है, खट्टा और मीठा। यदि आप इस फल का सेवन गर्मियों से शरद ऋतु के मौसम तक करें तब इसका स्वाद मीठा होता है जबकि गर्मियों के अंत से सर्दियों के बीच तक इसका स्वाद खट्टा होता है। कमरख का सेवन स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है। इसका सेवन करने से हम कई बीमारियों से बच सकते हैं जैसे मोटापा, दिल की बीमारी, पीड़ादायक आंखें, मुंहासे, एग्जिमा, बालों की वृद्धि आदि। इस फल को काटने पर स्टार का आकार आ जाता है। आइए जानते हैं इस फल से होने वाले फायदों के बारे में ।

मुंहासों के लिए- मुंहासों के लिए कमरख मुखौटे के रूप मे काम करता है। इसके अलावा हमें खाने में तेल के उत्पादन को नियंत्रित रखने का प्रयास भी करना चाहिए ।

वजन कम करे- अपने आहार में स्टार फल का सेवन करके आप अपने वजन को कम कर सकते हैं।

एग्जिमा के इलाज के लिए- स्टार फल या कमरख रोगाणुरोधी एजेंटों के सबसे प्रचुर स्रोतों में से एक है जो एग्जिमा के इलाज में मदद करता है। यह माइक्रोबियल बेसिलस सेरस, सालमोनेला जैसों के साथ भी लड़ता है।

शरीर को ऊर्जा और ताजगी देता है- कमरख का सेवन करने से शरीर को ऊर्जा और ताजगी का एहसास होता है। इस फल का सेवन काली मिर्च पाउडर, चीनी, जीरा पाउडर डालकर कर सकते हैं।

भूख को बढ़ाए- जिन लोगों को भूख कम लगती है या खाने का मन नहीं होता। उनके लिए स्टार फल का जूस बहुत लाभप्रद होता है। सुबह एक गिलास कमरख के रस में एक चम्मच चीनी डालकर पी लें। कुछ दिनों तक इसका नियमित रूप से सेवन करने से भूख बढ़ने लगती है।

दिल की बीमारी से बचाता है- स्टार फल में विटामिन बी 9 अर्थात फॉलिक एसिड की उच्च मात्रा होती है जो दिल की बीमारियों और स्ट्रॉक को रोकने के लिए आवश्यक होती है।

आंखों के लिए गुणकारी- स्टार फल के फायदों में एक फायदा यह भी है कि इसके द्वारा हम अपनी आंखों का इलाज कर सकते हैं। अगर आपको आहार में मैगनीशियम चाहिए तो आप स्टार फल और विटामिन बी 6 का सेवन कर सकते हैं।

स्वस्थ त्वचा- स्टार फल का सेवन सभी उम्र के लोग कर सकते हैं। इस फल में जस्ता, खनिज और विटामिन प्रचुर मात्रा में होते हैं, जो चमकती त्वचा के लिए जरूरी हैं। इसका सेवन करने से रक्त शुद्ध होता है।

बालों की वृद्धि के लिए- बालों के विकास के लिए विटामिन बी कांप्लेक्स की आवश्यकता होती है, लेकिन जब आप रसदार स्टार का सेवन करते हैं, तब आपको विटामिन बी की प्रचुर मात्रा मिलती है। इससे आपके बाल स्वस्थ और मजबूत बनते हैं।

पेट के कीड़े खत्म करे- कमरख के रस की तरह कमरख के फूल भी लाभकारी होते हैं। पेट के कीड़ों को खत्म करने के लिए कमरख के फूलों का सेवन करना चाहिए।

डैंड्रफ दूर करे- बालों में डैंड्रफ होने पर बादाम के तेल में कमरख का रस मिलाकर इस मिश्रण को अच्छे से अपने बालों में लगाएं। कम से कम आधे घंटे के बाद अपना सिर सादे पानी के साथ धो लें।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App