कांग्रेस विकास के आगे फेल होगा मोदी फैक्टर

By: Oct 26th, 2017 12:10 am

पद्धर —  स्वास्थ्य राजस्व एवं विधि मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने बुधवार को द्रंग विधानसभा क्षेत्र के इलाका उतरशाल की ग्राम पंचायत सनवाड़, बथेरी, कटौला के गांवों का दौरा कर अपने पक्ष में समर्थन जुटाया। इस दौरान लोगों ने उनका गांव-गांव पहुंचने पर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर बल्हधार गांव में भाजपा के दस सक्रिय कार्यकर्ता भी भाजपा को छोड़ कर कांग्रेस में शामिल हो गए। कांग्रेस में शामिल होने वाले इन सदस्यों में ज्ञान चंद, मस्त राम, चमारू राम, डागी राम, बुद्धि सिंह, होशियार सिंह, श्याम लाल, शंकुतला देवी, नानक चंद और गोपाल दास का ठाकुर कौल सिंह ने हार पहना कर स्वागत किया। पंचायतों में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा का मोदी फैक्टर कांग्रेस सरकार के विकास के आगे कहीं टिक नहीं पाएगा। प्रदेश के साथ ही द्रंग विस में कांग्रेस सरकार पांच वर्ष में थोक में विकास कार्य करवाए हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी विधायक और मंत्री बनकर द्रंग के लोगों की सेवा नहीं की है। द्रंग की आम जनता उनका परिवार है। परिवार का मुखिया होने के नाते ही उन्हें लगातार आठ बार द्रंग से प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला है। उनकी नवीं जीत द्रंग की जनता की जीत होगी। कांग्रेस के दर्जनों कार्यकर्ता और पदाधिकारी इस दौरान साथ रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App