कैबिनेट में मंजूरी… नहीं दिख रहे महिला थाने

By: Oct 10th, 2017 12:05 am

ऊना —  महिलाओं की सुरक्षा के लिए चिंतित दिख रही प्रदेश सरकार कैबिनेट में स्वीकृत किए गए तीन महिला थाने खोलने में अभी तक सफल नहीं हो पाई है। प्रदेश सरकार की ओर से तीन महिला थाने खोलने को लेकर कैबिनेट की मिटिंग में अंतिम मंजूरी दी थी, लेकिन अभी तक यह योजना अभी तक सिरे नहीं चढ़ पाई है। सरकार की ओर से इन थानों को खोलने के लिए मंजूरी दिए हुए लंबा समय बीत चुका है। प्रदेश सरकार की ओर से महिलाओं की सुरक्षा के मद्देनजर यह थाना खोलने के लिए अपनी मंजूरी दी थी, लेकिन इस योजना को स्वीकृत्ति मिलने के बाद थाने खोलने की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पाई है। एक तरह से थाने खोलने की यह प्रक्रिया कछुआ चाल से ही चली हुई है। प्रदेश सरकार की ओर से ऊना, बिलासपुर, नाहन में महिला थाना खोलने के लिए मंजूरी दी गई। इसके चलते महिलाओं को और अधिक सुरक्षा प्रदान की जानी चाहिए थी। वहीं, थाने स्वीकृत होने के बाद महिलाओं को भी उम्मीद थी कि जल्द ही इन थानों को खुल जाने के बाद उन्हें पहले से बेहतर सेवाएं मिलेंगी, लेकिन सरकार की ओर से महिला पुलिस थाना खोलने की प्रक्रिया मात्र औपचारिकता ही बनकर रह गई है। ऊना में महिला पुलिस थाना खोलने के लिए प्रक्रिया शुरू की गई थी। वहीं, बिलासपुर में पुलिस प्रशासन की ओर से जल्द से जल्द किराए के भवन में इस महिला पुलिस थाने को चलाए जाने की योजना थी। इसके अलावा सिरमौर जिला के नाहन में भी महिला पुलिस थाना नहीं खुल पाया। उल्लेखनीय है कि सरकार की ओर से महिलाओं को पहले से अधिक और बेहतर सुरक्षा मुहैया करवाए जाने के चलते तीन महिला पुलिस थाना स्वीकृत किए थे। महिला घरेलू हिंसा के मामले भी लगातार बढ़ रहे हैं। इसके चलते सरकार की ओर से इन महिला थानों को स्वीकृति प्रदान की गई। हालांकि पुलिस थानों में महिला पुलिस कर्मियों की तैनती तो की गई है, लेकिन इन महिला थानों के खुल थाने के बाद महिलाएं अपनी शिकायत पुलिस थाने में करवाने के बजाये महिला पुलिस थाने में करवा सकती हैं। अधिकतर महिलाएं तो थाना में जाने से भी कतराती हैं। महिला पुलिस थानों में महिला स्टाफ होने के चलते महिलाएं अपनी शिकायत दर्ज करवा सकती हैं,  लेकिन अभी तक प्रदेश के इन तीनों थानों को खोलने की योजना पूरी नहीं हो पाई है। बहरहाल, प्रदेश सरकार की ओर से तीन महिला थानों को खोलने की स्वीकृति मिलने के बाद थाने खोलने की प्रक्रिया अधर में ही लटकी हुई है।

महिला जांच अधिकारियों की भी कमी

अधिकतर थानों में महिला अन्वेषण अधिकारियों की भी कमी है। इस कारण पीडि़तों की शिकायत पर जांच करने के लिए महिला पुलिस कर्मियों को कई प्रकार की दिक्कतों का भी सामना करना पड़ता है। यह समस्या आज दिन तक पुलिस थानों में आज तक

बरकरार है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App