क्या आप जानते हैं

By: Oct 4th, 2017 12:05 am

हिमाचल

  1. ‘रौरिक कला संग्रहालय’ हिमाचल की किस घाटी में है?

(क) सांगला घाटी      (ख) कांगड़ा घाटी

(ग) पौंटा घाटी       (घ) कुल्लू घाटी

  1. निम्न में कौन सी झील मंडी जिले में स्थित है?

(क) कमरूनाग         (ख) चंद्रताल

(ग) लामा            (घ) रेणुका

  1. हिमाचल में ‘नाद’ प्रकार की मिट्टी में कौन सी फसल उगाई जाती है?

(क) चना (ख) गन्ना

(ग) धान            (घ) गेहूं

  1. राज्य मानवाधिकार आयोग के नए अध्यक्ष कौन बनाए गए हैं?

(क) राजीव सहगल    (ख) जगदीश भल्ला

(ग) जगदीश सेठी     (घ) एसएल पांटा

  1. हिमाचल के किस जिले में ‘कुगती घाटी’ स्थित है?

(क) किन्नौर          (ख) कांगड़ा

(ग) चंबा           (घ) शिमला

  1. ‘पंगवाल’ और ‘भोट’ जनजातियां किस क्षेत्र में पाई जाती हैं?

(क) पांगी          (ख) लाहुल-स्पीति

(ग) किन्नौर         (घ) भरमौर

  1. बिलासपुर रियासत का अंतिम शासक कौन था?

(क) अमीर चंद       (ख) हीरा चंद

(ग) अमर चंद         (घ) आनंद चंद

  1. हिमाचल कांग्रेस किस के नेतृत्व में आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेगी?

(क) सुखविंद्र सुक्खू   (ख) वीरभद्र सिंह

(ग) कौल सिंह ठाकुर  (घ) जीएस बाली

  1. शांबर और दिवोदास के बीच कितने वर्षों तक युद्ध चला?

(क) 42 वर्ष          (ख) 25 वर्ष

(ग) 40 वर्ष        (घ) 20 वर्ष

  1. पांडवों ने अपना 12 साल का वनवास संभवतया किस क्षेत्र में बिताया?

(क) महासू         (ख) काजा

(ग) मंडी           (घ) सिरमौर

  1. ‘ प्रेम प्रचारिणी सभा, धामी’ की स्थापना कब हुई थी?

(क) 1940 में         (ख) 1941 में

(ग) 1942 में          (घ) 1948 में

  1. कांगड़ा जिला में किस स्थान पर स्टील प्लांट बना है?

(क) नूरपुर            (ख) कंदरोड़ी

(ग) जयसिंहपुर     (घ) पालमपुर

  1. ‘बिशप कॉटन स्कूल’ की स्थापना 1863 में किस ने की थी?

(क) सर हेनरी       (ख) एडवर्ड

(ग) जॉन रिचर्ड         (घ) जॉन लारेंस

  1. मंडी की रानी सुल्ताना देवी ने किस मंदिर का निर्माण करवाया था?

(क) त्रिलोकनाथ    (ख) टारना

(ग) रघुनाथ        (घ) शिव

उत्तर:  1 घ 2 क 3 ग 4 ख 5 ग 6 क 7 घ 8 ख 9 ग 10 क 11 ग 12 ख 13 घ 14 क


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App