घट रहा सोने का आयात

By: Oct 17th, 2017 12:04 am

नई दिल्ली — दीपावली और धनतेरस का त्योहार नजदीक होने के बावजूद सितंबर महीने में देश का स्वर्ण आयात लगातार चौथे माह घटता हुआ साल के न्यूनतम स्तर 171 करोड़ डॉलर पर आ गया। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, सितंबर में कुल 171.15 करोड़ डॉलर का सोना आयात किया गया, जबकि पिछले साल इसी महीने में यह आंकड़ा 180.15 करोड़ डॉलर पर रहा था।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App