जींद को मिली सौ करोड़ की सौगात

By: Oct 15th, 2017 12:02 am

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने जिला में किया 15 परियोजनाओं का शिलान्यास

 चंडीगढ़ — हरियाणा के मुख्यमंत्री  मनोहर लाल ने शनिवार को जींद जिले का दौरा कर लगभग 100 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं की सौगात जिलावासियों को दी। मुख्यमंत्री ने जींद के नागरिक अस्पताल में एक के बाद एक सात  परियोजनाओं का उद्घाटन तथा आठ विकास परियोजनाओं की आधारशीला रखी। इन सभी 15 विकास परियोजनाओं को पूरा करवाने तथा पूरा होने पर लगभग एक अरब रुपए की राशि खर्च आएगी। सभी विकास परियोजनाओं के पत्थर नागरिक अस्पताल परिसर में सभा स्थल पर स्थापित किए गए थे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शनिवार को 37 करोड़ 70 लाख रुपए की लागत से बनी सात विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया और लगभग 60 करोड़ रुपए की लागत से तैयार होने वाली आठ परियोजनाओं का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल निर्धारित समय पर हैलीकॉपटर द्वारा सुबह नौ बजे सभा स्थल पर पहुंचे। उन्होंने यहां पंहुचने पर सबसे पहले 22 करोड़ रुपए की लागत से तैयार हुए नव निर्मित सौ बैड के अतिरिक्त नागरिक अस्पताल  भवन का लोकार्पण किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने अढ़ाई करोड़ रुपए की लागत से कुरड़ गांव में बने 33 केवी, सब स्टेशन, खेड़ा खेमावती में बने 33 केवी, सब स्टेशन, रिटौली गांव में बने 33 केवी, सब स्टेशन, जीन्द के सेक्टर-8 में बने 33 केवी, सब स्टेशन, साढ़े चार करोड़ की लागत से बने जींद के जिम्मखाना क्लबए एक करोड़ 21 लाख रुपए की लगात से  सफीदों में वकीलों के लिए बनाए गए 58 चैंबरों का उद्घाटन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने लगभग 60 करोड़ रुपए की लागत से तैयार होने वाली आठ परियोजनाओं  का शिलान्यास किया। जिनमें इनमें जींद शहर में बतख चौंक से दीप पैलेस तक चार मार्गीय सड़क शामिल है। इस पर पांच करोड़ रुपए की राशि खर्च की जाएगी। इसी प्रकार नादर्न बाईपास जीन्द से किला जफरगढ़ वाया लिजवाना, फतेहगढ़, रामकली-शामलों कलां- खेमाखेड़ी-बिरोली से जींद, राजा की गोहर, नई सड़क के निर्माण का पत्थर रखा। इस सड़क के निर्माण पर 23 करोड़ 65 लाख रुपए की राशि खर्च की जायेगी। जींद के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाऊस के विस्तार का पत्थर रखा गया।  इस विस्तार परियोजना पर पांच करोड़ रुपए की राशि खर्च होगी। इसी प्रकार नगूरा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के नए भवन के निर्माण का शिलान्यास हुआ। इस पर तीन करोड़ 25 लाख रुपए की राशि खर्च होगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App