जैन मुनि ने कबूला लड़की से बनाए थे शारीरिक संबंध

By: Oct 17th, 2017 12:02 am

नई दिल्ली — रेप केस में फंसे जैन मुनि शांति सागर ने आखिरकार कबूल कर लिया है कि उन्होंने लड़की के साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। मेडिकल जांच के दौरान उन्होंने डाक्टर से कहा कि लड़की की सहमति से ही उन्होंने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया था। उन्हें जानबूझकर रेप केस में फंसाया जा रहा है। पुलिस ने जैन मुनि को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जैन मुनि शांति सागर ने कि वह लड़की को पांच-छह महीने से जानते हैं। वह पहली बार मिलने के लिए सपरिवार सूरत आई थी। टीमलियावाड नानपुरा धर्मशाला में लड़की की रजामंदी से उनके बीच शारीरिक संबंध बने थे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App