तलकर खा गए 26 फुट लंबा अजगर

By: Oct 6th, 2017 12:05 am

NEWSइंडोनेशिया में एक विशालकाय अजगर ने रॉबर्ट नबाबन नाम के व्यक्ति पर हमला कर दिया, लेकिन नबाबन डरने वालों में से नहीं थे। उन्होंने डटकर अजगर का सामना किया और इससे पहले कि अजगर उन्हें अपना निवाला बनाता, उन्होंने गांव वालों की मदद से अजगर को ही अपना भोजन बना लिया। सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करने वाले रॉबर्ट नबाबन सुमात्रा द्वीप के बाटांग गंसाल जिला में गश्त कर रहे थे, तभी एक 26 फुट लंबे अजगर ने उन पर हमला कर दिया। इस हमले में वह घायल हो गए। अजगर करीब 26 फुट लंबा था, जो कि अविश्वसनीय रूप से बड़ा था। सुतर्जा ने बताया कि कभी सांप खाने के शौकीन 37 साल के नबाबन ने पहले अजगर को पकड़कर उसे बोरी में डालने की कोशिश की, लेकिन अजगर ने उनके बाएं हाथ को जकड़ लिया। उनका हाथ टूटते-टूटते बचा। अन्य सुरक्षाकर्मियों और गांव वालों की मदद से नबाबन को अजगर के चंगुल से बचाया जा सका। इसके बाद नबाबन को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने कहा कि इसके बाद गांव वालों ने अजगर को मारकर लटका दिया, ताकि गांव के अन्य लोग उसे देख सकें। कुछ देर बाद उन्होंने अजगर के शव को तलकर उसका मीट खाया। फिलीपींस और इंडोनेशिया में आमतौर पर 20 फुट के अजगर का निकलते रहते हैं, वहां के लोगों को लिए इनका सामना करना आम बात है। मार्च, 2017 में इंडोनेशिया में 25 साल का एक व्यक्ति गायब हो गया था, जो बाद में एक विशालकाय अजगर के पेट में मिला। दरअसल, ये किसान सुलावेसी के पूर्वी द्वीप पर अपने खेत में फसल कटाई करते समय गायब हो गया था।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App