दिल्ली-चंडीगढ़ को दौडें़ेगी स्पेशल बसें

By: Oct 17th, 2017 12:05 am

हमीरपुर  – एचआरटीसी दिल्ली व चंडीगढ़ के लिए स्पेशल बसें दौड़ाएगा। डिमांड मिलते ही बाहरी राज्यों में बसों को भेजा जाएगा। निगम को जहां-कहीं से भी बसों की डिमांड मिल रही है, वहां पर तुरंत बसें भेजी जा रही हैं। हमीरपुर डिपो में आधा दर्जन बसें दिल्ली व चंडीगढ़ रूट पर चलाई जाएंगी। इनमें दिल्ली के लिए तीन और चंडीगढ़ के लिए तीन बसें शामिल हैं। निगम की आधा दर्जन बसें मंगलवार सुबह दिल्ली व चंडीगढ़ के लिए रवाना हो जाएंगी, जो कि देर शाम यात्रियों को लेकर अड्डा पहुंच जाएगी। दिवाली पर्व पर एचआरटीसी स्पेशल बसों के जरिए यात्रियों को सुविधा मुहैया करवा रहा है, ताकि कोई भी यात्री बसों के चलते परेशान न हो सके। सूत्रों की मानें तो निगम में स्पेशल बसों की डिमांड बढ़ती ही जाएगी। निगम ने भी इसके लिए पुख्ता इंतजाम कर रखे हैं। निगम में चालकों व परिचालकों की छुट्टियां पहले ही 22 अक्तूबर तक रद्द कर दी गई हैं, ताकि डिमांड के दौरान चालकों व परिचालकों की कमी न खल सके। निगम के कर्मचारी भी अपने-अपने कार्यों में जुट गए हैं। एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक अनूप राणा का कहना है कि मंगलवार को दिल्ली व चंडीगढ़ के लिए आधा दर्जन स्पेशल बसें चलाई जाएंगी। निगम को जैसे-जैसे डिमांड मिलेगी उसी हिसाब से बसें बाहरी राज्यों में भेजी जाएंगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App