दिल्ली ने 2-0 से पटका हिमाचल

By: Oct 13th, 2017 12:05 am

मंडी —  पड्डल मैदान में खेली जा रही 21वीं राष्ट्रीय जूनियर सेपक टाकरा चैंपियनशिप में गुरुवार को तीसरे राउंड के मैच खेले गए। प्रतियोगिता में लड़कों के रेगु इवेंट में दिल्ली ने हिमाचल को सीधे सेटों में 2-0 के अंतर से पराजित किया। लड़कियों के रेगु इवेंट में नागालैंड व तेलंगाना के मध्य मैच खेला गया, जिसमें नागालैंड ने तेलंगाना को 2-0 से पराजित कर प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश किया। इसके अलावा मणिपुर ने गोवा को 2-0 से, जबकि एक अन्य मुकाबले में मणिपुर ने तमिलनाडू को 2-0 से शिकस्त दी। वहीं यूपी ने गोवा को 2-0, ओडिशा ने असम को, राजस्थान ने हिमाचल प्रदेश को, नागालैंड ने असम को, गुजरात ने उत्तराखंड को, केरल ने कर्नाटक को,  उड़ीसा ने तेलंगाना को, यूपी ने महाराष्ट्र को, तमिलनाडू ने दिल्ली को, जबकि झारखंड ने पंजाब को 2-0 से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया। हिमाचल प्रदेश सेपक टाकरा संघ के अध्यक्ष पीएन आजाद व महासचिव प्रदीप धीमान ने कहा है कि शुक्रवार को प्रतियोगिता को समापन होगा, जिसमें मुख्यातिथि विजेता खिलाडि़यों को पुरस्कार देकर सम्मानित करेंगे।  इसके अलावा उत्तराखंड ने पुड्डुचेरी को, दिल्ली ने पंजाब को, उत्तराखंड ने पंजाब को, दिल्ली ने पुड्डुचेरी को, मिजोरम ने हिमाचल प्रदेश को, तमिलनाडू ने गुजरात को, तेलंगाना ने चंडीगढ़ को, तमिलनाडू ने बिहार को, यूपी ने चंडीगढ़ को, मणिपुर ने मध्य प्रदेश को, मणिपुर ने आंध्र प्रदेश, मणिपुर ने असम को, असम ने आंध्र प्रदेश को, मध्य प्रदेश ने आंध्र प्रदेश को, नागालैंड ने ओडि़सा को 2-0, हरियाणा ने केरल को 2-1 से ओडिसा ने झारखंड को 2-0, जबकि नागालैंड ने केरल को 2-1 के अंतर से पराजित किया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App