दीपों का त्योहार

By: Oct 16th, 2017 12:02 am

(नंदकिशोर परिमल, गुलेर, देहरा )

दीपों का है त्योहार दिवाली,

बच्चों का है शृंगार दिवाली।

वर्ष भर इंतजार कराए,

खुशियां अपार अपने संग लाए दिवाली।

सबके मन में नया संचार यह भरती,

स्वच्छता का पाठ पढ़ाए दिवाली।

हर इक के मन में लड्डू फूटें,

मुबारक हो सबको त्योहार दिवाली।

छोटा-बड़ा आज न दिखे,

सबके मन में खुशियां फूटें।

देश-विदेश से सब घर को लौटें,

कहते आओ घर चल मनाएं दिवाली।

बच्चे पटाखे खूब चलाएं,

घर-आंगन को सब खूब सजाएं।

मिठाइयां आपस में बांट के खाएं,

भाईचारे के सब फर्ज निभाएं।

आज के दिन हिंदू सब मानों ईद मनाएं,

मुस्लिम भाइयों को खूब रिझाएं।

मां लक्ष्मी की कृपा हो सब पर,

जेब रहे न किसी की खाली

आओ कुछ नए ढंग से मनाएं,

भाईचारे की प्रतीक दिवाली।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App