प्लास्टिक के सांप का आर्डर पैकेट में निकला असली

By: Oct 13th, 2017 12:02 am

चीन में रहने वाली एक महिला ने ऑनलाइन प्लास्टिक का सांप आर्डर किया। जब सांप महिला के घर पर डिलीवर हुआ तो उसे देखकर महिला समेत पूरे परिवार के होश उड़ गए। डिब्बे से प्लास्टिक सांप की बजाए असली सांप निकल आया था। हालांकि, वह सांप तब तक मर चुका था। डिलीवरी के बाद महिला ने जब डिब्बा खोला तो उसमें चमकदार रंग के सांप को देखकर सोचने लगी की यह प्लास्टिक का सांप है। वह फौरन अपने पति के पास लेकर गई। इसके बाद जब पति ने सांप को ध्यान से देखा तो पता चला कि यह प्लास्टिक का नहीं, बल्कि असली सांप है। यह देखकर पति ने फौरन सांप को नीचे फेंक दिया। इस पूरे मुद्दे पर फारेस्ट डिपार्टमेंट के अधिकारियों का कहना है कि सांप जहरीला नहीं था। वह शायद गर्मी की वजह से डिब्बे में बैठ गया होगा। इसी वजह से कुछ समय बाद उसकी मौत भी हो गई। महिला ने कहा, अच्छा है कि सांप जिंदा नहीं था वरना न जाने क्या होता। मैंने सपने में भी नहीं सोचा था कि असली सांप आ जाएगा। डिब्बे से असली सांप निकलने के बाद ऑनलाइन टॉय कंपनी का कहना है कि उसे नहीं मालूम कि यह सांप डिब्बे में कैसे आ गया। कंपनी महिला और परिवार को पूरे पैसे रिफंड करने पर राजी हो गई है।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App