भरमौरी ने पांच बार जीता भरमौर

By: Oct 18th, 2017 12:15 am

वन मंत्री ने सबसे ज्यादा वोट से बनाया रिकार्ड, तीन बार भाजपा के तुलसी राम ने दर्ज की जीत

भरमौर – प्रदेश के जनजातीय विधानसभा क्षेत्र भरमौर में अब तक हुए चुनावों में सबसे अधिक मतों से जीत का रिकार्ड ठाकुर सिंह भरमौरी के नाम दर्ज है, जबकि हलके में सबसे कम अंतर से जीत दर्ज करने वाले प्रत्याशी के रूप में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष तुलसी राम का नाम शामिल है। ठाकुर सिंह भरमौरी ने वर्ष 2003 में 9692 मतों से बड़ी जीत यहां हासिल की थी, जबकि वर्ष 2007 के चुनाव में भाजपा के तुलसी राम ने 16 मतों से जीत दर्ज की थी। हलके में अब तक हुए विधानसभा चुनाव में सर्वाधिक कांग्रेस ने पांच मर्तबा जीत का झंडा गाड़ा है। भाजपा के खाते में तीन विधानसभा चुनावों में ही जीत दर्ज हो पाई है, जबकि जनता पार्टी और स्वतंत्र पार्टी ने भी हलके में एक-एक मर्तबा जीत का स्वाद चखा है। दो मर्तबा आजाद कैंडीडेट ने भी मतदाताओं में मजबूत पैठ का एहसास करते हुए भरमौर से जीत दर्ज की है। कुल मिलाकर 1951 से 2012 तक हुए 12 विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने यहां जीत दर्ज की। वर्ष 1951 में पहली मर्तबा हुए चुनाव में भरमौर विधानसभा क्षेत्र में आजाद कांग्रेस ने सत्य प्रसाद को उतारा और यहां उनका मुकाबला आजाद प्रत्याशी गुरदित्ता मल से हुआ। इस चुनाव में गुरदित्ता मल ने कांग्रेस प्रत्याशी को 347 मतों से मात दी थी। वर्ष 1967 के में स्वतंत्र पार्टी के आर चंद ने कांग्रेस प्रत्याशी एसराम को महज 98 मतों से पराजित किया था। वर्ष 1972 के चुनावों में कांग्रेस प्रत्याशी श्रीराम ने लोकराज पार्टी के राम चंद को 7416 मतों के विशाल अंतर से सीट पार्टी की झोली में डाली थी। वर्ष 1977 में जनता पार्टी के राम चंद ने आजाद प्रत्याशी ठाकुर सिंह भरमौरी को 3320 मतों से हराया था। वर्ष 1982 के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रहे ठाकुर सिंह भरमौरी ने आजाद प्रत्याशी राम चरण से 1811 मतों से जीत हासिल की। इसी तरह वर्ष 1985 में ठाकुर सिंह भरमौरी ने 3659 मतों से बीजेपी के तुलसी राम को पराजित किया। 1990 के चुनाव में भाजपा के तुलसी राम ने कांग्रेस प्रत्याशी ठाकुर सिंह भरमौरी को 7621 मतों से हराया। 1993 में वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी को टिकट नहीं मिला और उन्होंने आजाद चुनाव लड़ा। इस दौरान उन्होंने बतौर आजाद प्रत्याशी भाजपा के तुलसी राम से 1277 मतों से जीत हासिल की थी। 1998 के चुनाव में तुलसी राम ने कांग्रेस प्रत्याशी भरमौरी को 3824 मतों से पराजित किया। 2003 में भरमौरी ने बड़ी जीत दर्ज करते हुए भाजपा के तुलसी राम को 9692 मतों से पराजित किया था। 2007 में भाजपा के तुलसी राम ने 16 मतों के अंतर से कांग्रेस प्रत्याशी ठाकुर सिंह भरमौरी को पराजित किया था। वर्ष 2012 के चुनाव में ठाकुर सिंह भरमौरी ने भाजपा प्रत्याशी जिया लाल को 3467 मतों के अंतर से पराजित कर विधानसभा में एंट्री हासिल की।

यह है सियासी इतिहास

वर्ष        विधायक  दल        जीत का अंतर

1951      गुरदित्ता    आजाद    347

1976      आर चंद   स्वतंत्र पार्टी 98

1972      श्री राम    कांग्रेस     7416

1977      राम चंद   जनता पार्टी            3320

1982      ठाकुर सिंह            कांग्रेस     1811

1985      ठाकुर सिंह            कांग्रेस     3659

1990     तुलसी राम            भाजपा     3659

1993      ठाकुर सिंह            आजाद    1277

1998      तुलसी राम            भाजपा     3824

2003      ठाकुर सिंह            कांग्रेस     9692

2007      तुलसी राम            भाजपा     16

2012      ठाकुर सिंह            कांग्रेस     3467


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App