मंडियों का औचक निरीक्षण

By: Oct 15th, 2017 12:02 am

श्रम मंत्री नायब सिंह ने नारायणगढ़ में आवश्यक प्रबंधों का लिया जायजा

नारायणगढ़— धान उठान के मामले में बरती जा रही अनियमिताओं को मीडिया द्वारा उजागर करने के चलते श्रम एवं रोजगार व खान एवं भू-विज्ञान विभाग के राज्य मंत्री नायब सिहं सैणी ने नारायणगढ़ अनाज मंडी का दौरा किया और धान खरीद कार्य का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने मंड़ी में आवश्यक प्रबंधों का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मार्किट कमेटी तथा हैफड के अधिकारी भी उनके साथ थे। उन्होंने कहा कि धान की खरीद में किसानों, व्यापारियों व आढ़तियों को कोई समस्या न आए, इसके लिए सरकार द्वारा आवश्यक निर्देश दिए गए हैं और मंडियों में प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने राज्य मंत्री ने अनाज मंडी में धान की ढ़ेरियों का निरीक्षण किया व तुलाई का जायजा लिया। तथा खरीद एजेंसी हैफड़ के अधिकारी को निर्देश दिए कि धान का उठान व पेमेंट खरीद के जाए और किसानों को कोई दिक्कत न आए। गत दिवस तक मंडी व भरेड़ी खरीद केंद्र में तीन लाख 77 हजार 403 क्विंटल धान की खरीद की गई है, जबकि गत वर्ष इस अवधि तक तीन लाख 49 हजार 214 क्विंटल धान खरीद हुई थी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App