मलाहत खेल मैदान को दस लाख

By: Oct 10th, 2017 12:05 am

ऊना —  भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने गांव मलाहत व भड़ोलियां में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान गांव मलाहत में दस लाख रुपए खेल मैदान, एक लाख रुपए जिम, डेढ़ लाख रुपए रास्ते के लिए, छतरपुर टाडा में शिव शक्ति क्लब को एक लाख रुपए जिम के लिए प्रदान किया। सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि प्रदेश की जनता में वीरभद्र सरकार अपना विश्वास खो चुकी है। जनता ने हिमाचल को कांग्रेस मुक्त बनाने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश से कांग्रेस सरकार का सफाया होगा। जनता उसकी जनविरोधी नीतियों से परेशान है। श्री सत्ती ने कहा कि केंद्र सरकार ने प्रदेशवासियों को बेहतर सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए ऊना को पीजीआई सेंटर का तोहफा दिया है। इसके अलावा पेखूबेला में ऑयल डिपो भी बनाया जा रहा है। जिससे लोगों को घर द्वार पर रोजगार भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार केंद्र की योजनाओं में अड़ंगे डाल रही है, लेकिन अब वक्त आ गया है कि जब विस चुनावों के बाद प्रदेश व केंद्र में भाजपा सरकार होगी। श्री सत्ती ने कहा कि प्रदेश सरकार को यह विकास भी रास नहीं आ रहा है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रमेश भड़ोलियां, तिलक राज, गुरचरण सिंह, अशोक धीमान, अशोक ठाकुर, राहुल देव शर्मा, नरेश कुमार, श्याम लाल, दलजीत, ज्योति, महेश व मनीष आदि उपस्थित रहे।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App