मौजूदा कांग्रेस विधायकों के टिकट फाइनल

By: Oct 18th, 2017 12:10 am

किसी का पत्ता नहीं कटेगा, आज सूची जारी करने का दावा

शिमला— हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस के सभी मौजूदा विधायकों को टिकट दिए जा रहे हैं। किसी का भी टिकट नहीं काटा जाएगा।  मंगलवार को भी दिल्ली में स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक हुई, जिसमें नौ सीटोें को लेकर असमंजस की स्थिति बनी रही। अंत में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से सलाह लेकर सिरमौर, शिमला, बिलासपुर, मंडी और कुल्लू से संबंधित इन सीटों को भी फाइनल कर दिया गया। कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा मंगलवार को ही उम्मीदवारों की सूची जारी करने की सूचना थी, मगर कांग्रेस  भाजपा के प्रत्याशियों को लेकर अब भी वेट एंड वॉच की स्थिति में दिख रही है। यही वजह रही कि मंगलवार को भी सूची जारी नहीं हो सकी। हालांकि मौजूदा विधायकों के टिकट फाइनल होने की सूचना सूत्रों ने दी है। पार्टी इस बार भाजपा के मजबूत गढ़ कहे जाने वाले चुनाव हलकों में फूंक-फूंक कर कदम रख रही है। वहां कुछ नए चेहरों के साथ-साथ ऐसे प्रत्याशी भी उतारने की तैयारी है, जिनका क्षेत्र में प्रभाव माना जाता है। भाजपा की ही तर्ज पर कांग्रेस ने भी दो बार फील्ड सर्वेक्षण करवाए हैं। ब्लॉक व जिला कांग्रेस समितियों से सिफारिशें ली गई हैं। इसी के बाद स्क्रीनिंग कमेटी द्वारा नाम आगे भेजे गए, जिन पर दिल्ली में चर्चा होने के बाद सभी 68 चुनाव क्षेत्रों से नाम लगभग फाइनल कर दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री अर्की से लड़ेंगे चुनाव

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह दावों के विपरीत अब अर्की से चुनाव लड़ सकते हैं। सूचना के मुताबिक दिल्ली में भी मुख्यमंत्री ने इस बारे में अपने खास सिपहसालारों तक को कहा है कि 20 अक्तूबर तक वह निर्णय सुनाएंगे। सूत्रों का दावा यही है कि सीएम अर्की से ही चुनाव लड़ेंगे, ठियोग से नहीं।

सुक्खू की दिलचस्पी शिमला शहरी में

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू शिमला शहरी चुनाव क्षेत्र से चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं। इस बारे में दिल्ली में भी चर्चा हुई थी और अधिकांश नेता इस बारे में सहमत भी हैं। हालांकि अभी तक अंतिम निर्णय क्या हुआ है, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। शिमला से पहले ही पांच से भी ज्यादा दावेदार लाइन में हैं।

ये टिकट हुए फाइनल

भरमौर     ठाकुर सिंह भरमौरी

डलहौजी  आशा कुमारी

नूरपुर      अजय महाजन

फतेहपुर   सुजान सिंह पठानिया

जवाली    नीरज भारती

ज्वालामुखी        संजय रतन

जयसिंहपुर        यादविंद्र गोमा

सुलाह     जगजीवन पाल

नगरोटा    जीएस बाली

धर्मशाला सुधीर शर्मा

बैजनाथ  किशोरी लाल

लाहुल-स्पीति     रवि ठाकुर

आनी      खूब राम

करसोग    मनसा राम

सुंदरनगर सोहन लाल

द्रंग         कौल सिंह

बल्ह       प्रकाश चौधरी

बड़सर    इंद्रदत्त लखनपाल

चिंतपूर्णी  कुलदीप कुमार

गगरेट      राकेश कालिया

हरोली     मुकेश अग्निहोत्री

घुमारवीं  राजेश धर्माणी

बिलासपुर        बंबर ठाकुर

सोलन     धनीराम शांडिल

पच्छाद    गंगूराम मुसाफिर

रेणुका     विनय कुमार

चौपाल    सुभाष मंगलेट

कुसुम्पटी अनिरुद्ध सिंह

जुब्बल कोटखाई     रोहित ठाकुर

रामपुर     नंदलाल

रोहड़ू      मोहन लाल ब्राक्टा

किन्नौर    जगत सिंह नेगी


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App