यमुनानगर में जांची आंखें

By: Oct 16th, 2017 12:02 am

सेवानिवृत पुलिस कर्मचारी एसोसिएशन ने लगवाया फ्री चेकअप कैंप

यमुनानगर  —  पुलिस विभाग में अपनी सेवाएं देने के उपरांत पुलिस सेवानिवृत अधिकारी, कर्मचारी एसोसिएशन जिला यमुनानगर की ओर से पुलिस लाइन यमुनानगर में निःशुल्क आंखों व दांतों के चेकअप शिविर का आयोजन किया गया। इस निःशुल्क आंखों व दंत चिकित्सा शिविर में बिलासपुर के उप पुलिस अधीक्षक रणधीर सिंह ने रिबन काट कर शिविर का शुभारंभ किया। पुलिस लाईन यमुनानगर में निःशुल्क आंखों व दांतों के चेकअप शिविर में डा. पूर्णचन्द मैमोरियल डेंटल व आई होस्पिटल के चिकित्सक डा. पुनित बंसल व डा. रूचि बंसल ने रोगियों की दांतों व आंखों की निःशुल्क जांच की। शिविर में दंत चिकित्सक डा. पुनित बंसल ने बताया कि हमारे शरीर के लिए सभी अंगों के साथ.साथ दांतों का भी बहुत महत्व होता है। दांत हमारे भोजन को ठीक प्रकार से पचाने में अहम योगदान देते हैं यदि हम भोजन को ठीक प्रकार से चबाकर नहीं खाऐंगे तो हमारी पाचन क्रिया पर इसका कुप्रभाव पडेगा इसलिए दांतों का हमारे जीवन में बहुत ही महत्व है। उन्होंने कहा कि हमें समय समय पर अपने दांतों की जांच दंत विशेषज्ञों से अवश्य करवानी चाहिए और जो भी कमियां पायी जाती है उन्हें दूर करने का प्रयास भी करना चाहिए। इसके साथ.साथ डा. पुनित बंसल ने शिविर में दांतों के चेकअप के लिए आए दंत मरीजों को दांतों की ठीक प्रकार से देखभाल करने व उनके उपचार के तरीकें भी बताए। पुलिस लाईन में लगाए गए निरूशुल्क आंखों व दांतों के चेकअप शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. रूचि बंसल ने नेत्र रोगियों की आंखों की बारीकी से जांच की और उन्हें नेत्रों की देखभाल करने व समय पर उपचार करने की सलाह भी दी। इस मौके पर नेत्र रोगियों को निःशुल्क चश्मे व दवाईया भी वितरित किए गए।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App