यहां एक साल के लिए किराए पर मिलेगी बीवी

By: Oct 17th, 2017 12:03 am

अगर महिलाओं के जीवन की बात करें तो एक तरफ महिलाओं की सुरक्षा की बात की जाती है, वहीं दूसरी तरफ उन्हें हर साल देश भर में बेचा जाता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि अब सिर्फ महिलाओं को खरीदा या बेचा ही नहीं जाता, बल्कि उन्हें एक साल के लिए किराए पर अपनी बीवी भी बनाया जा सकता है। जी हां, यह रिवाज मध्य प्रदेश में देखने को मिलता है। मध्य प्रदेश के शिवपुरी धड़ीचा प्रथा के लिए काफी मशहूर है। यहां हर साल एक मंडी लगाई जाती है, जहां लड़कियों को एक तरफ खड़ा करके प्रथा के नाम पर उनका सौदा किया जाता है। महिलाओं की इस मंडी में पुरुष आते है और अपनी पसंद की लड़की को कीमत देकर ले जाते हैं। इस प्रथा के अनुसार लड़की के घरवाले ही केवल एक साल के लिए किसी भी अनजान शख्स से उसकी शादी करवा देते हैं। इसके साथ ही अगर कोई शख्स चाहे तो ज्यादा पैसे देकर उस लड़की को ज्यादा समय के लिए अपनी बीवी बनाकर रख सकता है। सौदा पक्का होने के बाद दस रुपए से लेकर सौ रुपए के स्टाम्प पेपर पर लड़कियों को बेचने की लिखा-पढ़ी का काम पूरा किया जाता है। यहां यह प्रथा दशकों से चली आ रही है। बहुत सी महिलाओं ने कई बार इस प्रथा को लेकर अपनी आवाज बुलंद करने की भी कोशिश की, लेकिन हर बार उनकी आवाज को दबा दिया गया।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App