लोगों ने थामा भाजपा का दामन

By: Oct 15th, 2017 12:02 am

गढ़ी बंजारा में विस अध्यक्ष की मौजूदगी में सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम

यमुनानगर   — हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष चौधरी कंवर पाल के कुशल नेतृत्व व नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा जिला अध्यक्ष महेंद्र खदरी की अध्यक्षता में जगाधरी विधानसभा के अन्तर्गत गांव गढ़ी बंजारा में सैकड़ों लोगों नें भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य अलका गर्ग ने बहुत सी महिलाओं को पार्टी का पटका व फूल माला पहनाकर भाजपा में शमिल किया। विधानसभा अध्यक्ष चौधरी कंवरपाल गुर्जर ने इस अवसर पर गांव गढ़ी बंजारा के विकास के लिए 11 लाख रुपए ग्रांट देने की घोषणा की व कहा कि वह पहले भी गांव के विकास के लिए लगभग 42 लाख रुपए की ग्रांट दे चुके है ओर आगे भी गांव के विकास के लिए ग्रांट देते रहेंगे। चौधरी कंवरपाल ने कहा कि वर्तमान हरियाणा सरकार ने भ्रष्टाचार व गुंडागर्दी पर रोक लगाई है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के यशस्वी मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ईमानदार मुख्यमंत्री है। आज नौकरियां मेरिट पर मिल रही है। प्रदेश का एक समान विकास हो रहा हैए जगाधरी विधान सभा हल्के में पुलो व सड़कों का जाल बिछ गया है। उन्होंने कहा कि पार्टी में शामिल सभी लोगों को भाजपा में पूरा मान सम्मान दिया जाएगा। इभाजपा जिला अध्यक्ष महेंद्र खदरी ने कहा कि आज हर जगह भाजपा चुनाव जीत रही है, लोगों का विश्वास भाजपा में बढ़ रहा है, उनका पूरा प्रयास रहेगा कि भाजपा का ग्राफ लगातार और ज्यादा बढ़ता रहे। भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य अलका गर्ग छछरौली ने कहा की भाजपा में महिलाओं को पूरा मान सम्मान मिलता है ओर वह जब भी महिलाओं से संबंधित समस्याएं लेकर स्पीकर से मिलती हैं तो वह तुरंत कार्रवाई करते हुए समाधान कर देते हैं और वह महिलाओं को विश्वास दिलाती हैं कि वह स्वयं महिलाओं के साथ खड़ी रहेंगी।


Keep watching our YouTube Channel ‘Divya Himachal TV’. Also,  Download our Android App